मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Kangana Ranaut Instagram Story: कंगना रनौत ने संघी और जागरूक हिंदू बनने पर का बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में हिंदू बेटियों के खिलाफ दोहरा रवैया और दोहरी सोच अब नहीं चलेगी।
- Written By: अमन मौर्या
Kangana Ranaut Sanghi Statement: अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने तहलका मचा दिया है। समाज के दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए कंगना ने खुद को ‘संघी’ और एक ‘जागरूक हिंदू’ बनने की इच्छा व्यक्त की है। कंगना ने बताया कि बॉलीवुड में जब कई हिंदू बेटियां किसी अन्य विचारधारा या इस्लाम के संपर्क में आती हैं, तो वे बड़ी आसानी से अपनी सोच को बदलकर वामपंथी (Leftist) बन जाती हैं और संविधान उन्हें इसकी भी आजादी देता है।
वहीं, जब कोई हिंदू बेटी भाजपा या आरएसएस की विचारधारा को अपनाना चाहती है, खुद को एक अनुशासित हिंदू में बदलना चाहती है, तो समाज के कुछ ठेकेदार उसके पुराने जीवन और पार्टी कल्चर पर सवाल उठाने लगते हैं। कंगना ने स्पष्ट किया कि पहले जो भी रहा हो, लेकिन अब वह एक अनुशासित और जागरूक हिंदू के रूप में आगे बढ़ना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अब दोहरी सोच नहीं चलेगी। हिंदू बेटियों को भी अब अपनी विचारधारा चुनने की पूरी आजादी होनी चाहिए।