Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्तीसगढ़ में ‘लाल आतंक’ पर बड़ा प्रहार, मुठभेड़ में दो खूंखार नक्सली ढेर, AK-47 हथियार बरामद

Chhattisgarh Encounter: बीजापुर में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ आज सुबह जिले के दक्षिणी हिस्से के जंगल में शुरू हुई।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jan 29, 2026 | 04:49 PM

छत्तीसगढ़ में दो नक्सली ढेर, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Naxalite Encounter in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की टीम ऐक्शन मोड में है। यहां सुरक्षाबलों की टीम दोहरी कार्रवाई कर रही है। अब तक 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है बीजापुर में एक ओर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हो रही है, वहीं दूसरी ओर सुरक्षाबलों की टीमने 20 और 30 किलोग्राम के आईईडी बम बरामद किए हैं।

सुरक्षाकर्मियों ने एक एके-47 और एक 9 की पिस्टल भी बरामद की है। इन आईईडी बमों को टीम ने रिकवर करने के बाद नष्ट कर दिया है। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। सूत्रों के मुताबिक, अभी भी कुछ नक्सलियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ आज सुबह जिले के दक्षिणी हिस्से के जंगल में शुरू हुई, जब डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) की एक टीम इलाके में हथियारबंद माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि रुक-रुककर गोलीबारी जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार है।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में बचा केवल 1 नक्सली, जानें गड़चिरोली के आखिरी नक्सली जयराम गावडे की कहानी, कैसे बना माओवादी

नवभारत विशेष: न्याय नहीं किया तो फिर जिंदा होगा नक्सलवाद, पुनर्निर्माण करना भी जरूरी

लाल आतंक का अंत, दंतेवाड़ा से सुकमा तक नक्सली हमलों की वो 6 दास्तां; जिनसे दहल उठा था पूरा देश- VIDEO

महाराष्ट्र में खत्म हुआ नक्सलवाद, डेडलाइन के आखिरी दिन 9 खूंखार नक्सलियों ने डाले हथियार, AK-47, विस्फोटक जब्त

इससे पहले भी सुकमा में मारे गए थे 12 नक्सली

कुछ दिनों पहले ही छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली थी। डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) सुकमा की टीम ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया था। यह मुठभेड़ किस्टाराम थाना क्षेत्र के पामलूर के जंगलों में हुई थी। मारे गए नक्सलियों में कोंटा एरिया कमेटी का सचिव सचिन मंगडू भी शामिल था।

सुकमा एसपी किरण चव्हाण लगातार ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे थे। मुठभेड़ वाली जगह से एके-47 और इंसास जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए थे। इस मुठभेड़ में भी कई खूंखार नक्सली मारे गए थे।

यह भी पढ़ें: रातों-रात गायब गो गया पुल! 60 फुट लंबा लोहे का पुल उठा ले गए चोर, बिहार के बाद इस राज्य से आया अजीबोगरीब मामला

31 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा!

डीआरजी ने शुक्रवार देर शाम पलोदी और पोटाकपल्ली में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। ये दोनों इलाके किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। यह ऑपरेशन देश से 31 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद के सफाये के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ एक अलग मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए।

Security forces killed two naxalites in bijapur chhattisgarh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 29, 2026 | 04:49 PM

Topics:  

  • Chhattisgarh
  • Encounter
  • Naxalites

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.