धनीगांव में कागजी सील का खेल, कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हटा कब्जा, 400 किसान धान बेचने भटक रहे

Dhanigaon Paddy Procurement Centre : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो चुकी, लेकिन सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के धनीगांव में नवीन धान खरीदी केंद्र अब तक शुरू नहीं हो पाया है।
Dhanigaon Paddy Procurement Centre
छत्तीसगढ़ धनीगांव धान खरीदी केंद्रसोर्स- नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • धनीगांव का धान खरीदी केंद्र अब तक बंद।

  • 11 गांवों के करीब 400 किसान परेशान।

  • कोर्ट के बेदखली आदेश के बाद भी कब्जा बरकरार।

  • सरकारी जमीन पर ढाबा संचालित होने का आरोप।

  • एसडीएम कोर्ट में अपील के बाद होगी कार्रवाई।

Chhattisgarh Dhanigaon Paddy Procurement Centre : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो चुकी है, लेकिन सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला जनपद क्षेत्र के धनीगांव में नवीन धान खरीदी केंद्र अब तक शुरू नहीं हो पाया है। इसका खामियाजा आसपास के 11 गांवों के करीब 400 किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

हैरानी की बात यह है कि खरीदी केंद्र के लिए आवंटित शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा होने के मामले में तहसील न्यायालय से बेदखली का आदेश भी जारी हो चुका है, इसके बावजूद जमीन खाली नहीं कराई जा सकी है।

ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर नवीन धान खरीदी केंद्र के लिए खसरा नंबर 53/1 की करीब 3.38 एकड़ शासकीय भूमि आवंटित की थी। इस केंद्र के शुरू होने से आसपास की तीन ग्राम पंचायतों और 11 गांवों के किसानों को बड़ी राहत मिलती।

उन्हें धान बेचने के लिए दूर स्थित खरीदी केंद्रों तक नहीं जाना पड़ता। लेकिन आरोप है कि प्रस्तावित सरकारी जमीन पर पूर्व सरपंच के ससुर और भूतपूर्व सरपंच के पिता ने कब्जा कर ढाबा संचालित कर रखा है। इसी वजह से खरीदी केंद्र का निर्माण और संचालन अटका हुआ है।

कोर्ट का बेदखली आदेश, फिर भी जमीन खाली नहीं

मामले में कई बार नोटिस जारी होने के बाद तहसील न्यायालय ने 12 नवंबर 2026 को अंतिम बेदखली आदेश जारी किया था। इसके बाद बुधवार को बरमकेला तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किसानों को उम्मीद थी कि अब सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त होगी और खरीदी केंद्र शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा।

हालांकि किसानों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि मौके पर मौजूद एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के विरोध और दबाव के कारण प्रशासनिक कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। आरोप है कि ढाबे को केवल कागजों में सील करने की औपचारिकता पूरी की गई, जबकि मौके पर कब्जा बरकरार है और ढाबे का संचालन भी जारी है।

Dhanigaon Paddy Procurement Centre
निकाय चुनाव से पहले भिलाई-रिसाली को 369 करोड़ का तोहफा, फोरलेन से ऑडिटोरियम और इनडोर स्टेडियम की घोषणाएं

15 नवंबर से खरीदी शुरू, किसान पूछ रहे- धान कहां बेचें?

धान खरीदी शुरू हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन धनीगांव के किसानों को अब भी अपने केंद्र के शुरू होने का इंतजार है। किसानों का कहना है कि खेतों में धान तैयार है और खरीदी का समय आ चुका है। ऐसे में केंद्र बंद रहने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। करीब 400 किसानों के सामने अपनी उपज बेचने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि शासकीय जमीन को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और धनीगांव में नवीन धान खरीदी केंद्र जल्द शुरू किया जाए। किसानों का कहना है कि केवल कागजी कार्रवाई से समस्या का समाधान नहीं होगा, प्रशासन को जमीन पर वास्तविक कार्रवाई करनी चाहिए।

तहसीलदार बोले- अपील के निराकरण के बाद होगी कार्रवाई

इस मामले में बरमकेला तहसीलदार विवेक पटेल ने बताया कि कब्जाधारी ने एक सप्ताह का समय मांगते हुए आवेदन प्रस्तुत किया है। ऐसे में एसडीएम न्यायालय में अपील का निराकरण होने के बाद कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

Dhanigaon Paddy Procurement Centre
अंबिकापुर में स्कूल की दूसरी मंजिल से कूदा 9वीं का छात्र, प्रबंधन के 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज