छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सरकार सख्त, 15 जनवरी तक पूरी होगी खसरा मैपिंग, सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी

Chhattisgarh Paddy Procurement: खाद्य एवं राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को खसरा और फसल से जुड़ी विसंगतियों का निराकरण करने के निर्देश जारी किए हैं।
Chhattisgarh Paddy Procurement news,
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी(सोर्स- सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • धान खरीदी के दौरान फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के साय सरकार ने उठाया बड़ा कदम।

  • जिला कलेक्टरों को खसरा और फसल से जुड़ी विसंगतियों का निराकरण करने के निर्देश।

  • प्रदेश में खसरा मैपिंग का काम 15 जनवरी तक पूरा करना अनिवार्य किया।

  • फसल और रकबे को लेकर होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के दिए निर्देश।

Chhattisgarh Paddy Procurement Update: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। खाद्य एवं राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को खसरा और फसल से जुड़ी विसंगतियों का निराकरण करने के निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी का लाभ केवल वास्तविक धान उत्पादक किसानों को ही मिलना चाहिए। इसके लिए राजस्व रिकॉर्ड और खेतों में बोई गई फसल का मिलान कराया जाएगा।

खसरा मैपिंग का काम 15 जनवरी तक पूरा करने का निर्देश

जारी निर्देशों के मुताबिक प्रदेश में खसरा मैपिंग का काम 15 जनवरी तक पूरा करना अनिवार्य होगा। इस प्रक्रिया के तहत राजस्व अभिलेखों का डिजिटल मिलान किया जाएगा, ताकि प्रत्येक खेत में बोई गई फसल और वास्तविक कृषि रकबे की सही जानकारी उपलब्ध हो सके।

सरकार ने तहसीलदारों को राजस्व अभिलेखों में दर्ज फसल और वास्तविक स्थिति का भौतिक सत्यापन करने की जिम्मेदारी सौंपी है। खासतौर पर ऐसे मामलों की जांच की जाएगी, जहां रिकॉर्ड में किसी दूसरी फसल का उल्लेख है, लेकिन किसान ने खेत में धान की बोआई का दावा किया है।

Chhattisgarh Paddy Procurement news,
नवभारत की खबर का असर, बैलाडीला लैंडस्लाइड पर NMDC के खिलाफ वन अपराध दर्ज, सरकार भी हुई सख्त

अधिकारियों को मौके पर करनी होगी जांच

ऐसे मामलों में अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करनी होगी। सत्यापन के दौरान मौका पंचनामा तैयार करने के साथ खेतों के फोटोग्राफ लेना भी अनिवार्य किया गया है। इसका उद्देश्य फसल और रकबे को लेकर होने वाली गड़बड़ियों को रोकना और जांच प्रक्रिया को प्रमाणिक बनाना है। सभी जिलों को सत्यापित एवं अद्यतन जानकारी 30 नवंबर 2026 तक शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इधर प्रदेश में धान खरीदी अभियान भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। खरीदी शुरू होने के महज नौ दिनों के भीतर यानी 23 नवंबर तक प्रदेश में 2 लाख 78 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। इस दौरान 70 हजार 979 से ज्यादा किसान समर्थन मूल्य पर अपना धान बेच चुके हैं।

Chhattisgarh Paddy Procurement news,
महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ED की बड़ी दबिश, दुर्ग के चर्चित होटल और बंगले पर छापेमारी

23 नवंबर को ही 63 हजार 74 मीट्रिक टन धान की खरीदी

आंकड़ों के मुताबिक अकेले 23 नवंबर को ही 63 हजार 74 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश में 28 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। वहीं, किसानों को खरीदी केंद्रों में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने 360 नए धान उपार्जन केंद्र भी शुरू किए हैं।

ऐसे में एक ओर जहां खरीदी की रफ्तार बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर सरकार ने खसरा मैपिंग और भौतिक सत्यापन के जरिए खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की तैयारी तेज कर दी है।