महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ED की बड़ी दबिश, दुर्ग के चर्चित होटल और बंगले पर छापेमारी

Chhattisgarh ED Raid: ED की टीम ने दुर्ग में होटल कारोबार से जुड़े एक कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी। जांच टीम पुलगांव स्थित जिले के एक चर्चित बड़े होटल और सूर्य विहार स्थित बंगले पर पहुंची है।
Chhattisgarh ED Raid, chhattisgarh mahadev satta case,
केंद्रीय जांच एजेंसी (सोर्स- सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • होटल कारोबार से जुड़े रोहन कुकरानी के ठिकानों पर पहुंची प्रवर्तन निदेशालय की टीम।

  • सूर्य विहार स्थित बंगले और पुलगांव के होटल में जांच की कार्रवाई जारी।

  • जांच टीम पुलगांव स्थित जिले के एक चर्चित बड़े होटल और सूर्य विहार स्थित बंगले पर पहुंची है।

Mahadev Satta ED Raid In Durg: बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई ने एक बार फिर दुर्ग जिले में हलचल मचा दी है। शुक्रवार को ED की टीम ने दुर्ग में होटल कारोबार से जुड़े एक कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी। जांच टीम पुलगांव स्थित जिले के एक चर्चित बड़े होटल और सूर्य विहार स्थित बंगले पर पहुंची है। दोनों स्थानों पर जांच की कार्रवाई जारी बताई जा रही है।

रोहन कुकरानी नामक के आवास पर जांच

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ED की टीम रोहन कुकरानी नामक व्यक्ति के आवास पर जांच के लिए पहुंची है। बताया जा रहा है कि रोहन कुकरानी पुलगांव स्थित एक बड़े होटल में मुख्य शेयरधारक हैं। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप प्रकरण में भी उनका नाम सामने आने की बात कही जा रही है। इसी कड़ी में जांच एजेंसी की टीम उनके कारोबारी और आवासीय ठिकानों पर दस्तावेजों तथा अन्य संभावित साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।

Chhattisgarh ED Raid, chhattisgarh mahadev satta case,
रेल यात्री ध्यान ध्यान दें.., 8 ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव, दक्षिण पूर्व रेलवे ने जारी की सूची

होटल कारोबार से जुड़े कनेक्शन की जांच?

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप प्रकरण में पहले भी छत्तीसगढ़ के कई कारोबारियों, प्रभावशाली लोगों और अन्य संदिग्ध नेटवर्क की भूमिका जांच के दायरे में रही है। ऐसे में दुर्ग के होटल कारोबारी से जुड़े ठिकानों पर ED की ताजा दबिश को अहम माना जा रहा है। हालांकि, इस कार्रवाई के पीछे की विस्तृत वजह और जांच एजेंसी को मिले इनपुट की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सामने नहीं आई है।

Chhattisgarh ED Raid, chhattisgarh mahadev satta case,
छत्तीसगढ़ के डिजिटल सितारों का लगेगा जमावड़ा, 14 दिसंबर को होगा नवभारत इन्फ्लुएंसर्स समिट 2026

जांच के बाद खुल सकते हैं कई राज

फिलहाल ED की टीम की कार्रवाई जारी है। जांच के दौरान किन दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों या वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है, इसे लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में होटल कारोबार से जुड़े इस कनेक्शन की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है।