बाथरूम में नहाती महिलाओं के चोरी-छिपे बनाया वीडियो, रायपुर की 4 लड़कियां हुईं शिकार, 2 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime News: बाथरूम में नहाते समय महिलाओं और लड़कियों के चोरी-छिपे वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
chhattisgarh news, raipur news,
महिलाओं का बनाया अश्लील वीडियो(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रायपुर के गोलबाजार थाना इलाके का मामला।

  • वीडियो बनाकर दोस्तों को करता था शेयर।

  • एक नाबालिग के खिलाफ भी पुलिस ने की कार्रवाई।

  • खुलासे से रायपुर में मचा हड़कंप।

Woman Obscene Video Viral in Raipur: रायपुर के गोलबाजार थाना इलाके में महिलाओं के साथ शर्मनाक हरकत करने का खनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग पर मोहल्ले की महिलाओं और लड़कियों के बाथरूम में नहाते समय चोरी-छिपे आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उन्हें अपने दोस्तों के साथ साझा करने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत मिलते ही गोलबाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई है।

chhattisgarh news, raipur news,
रेत खदानों की लीज बढ़ाने पर बढ़ा विवाद! पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू ने साय सरकार से पूछा, किस आधार पर दी अनुमति

मोबाइल चेक किया तो सामने आया चौंकाने वाला मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने गोलबाजार थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि मोहल्ले के ही एक नाबालिग बालक ने उसके घर के बाथरूम में नहाते समय चोरी-छिपे आपत्तिजनक वीडियो बनाया था। संदेह होने पर पीड़िता ने नाबालिग के दोस्त लक्की तंगील का मोबाइल चेक किया। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल में पीड़िता के अलावा मोहल्ले की तीन अन्य लड़कियों के भी नहाते समय बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो होने की बात सामने आई। शिकायत के अनुसार, नाबालिग ने ये वीडियो अपने दोस्तों कृष्णा लंगोटे और लक्की तंगील को भी भेजे थे।

raipur news, raipur crime news,
दो आरोपी गिरफ्तार(सोर्स: नवभारत)
chhattisgarh news, raipur news,
बिलासपुर में BJP पार्षद की पिटाई, सब्जी मंडी में 7-8 लोगों ने घेरकर की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

शिकायत के 24 घंटे के भीतर पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए गोलबाजार थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 150/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(E) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर कृष्णा लंगोटे और लक्की तंगील को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मामले में शामिल नाबालिग बालक के विरुद्ध भी कानून के अनुसार कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल दाखिल कराया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

कृष्णा लंगोटे (19 वर्ष) - निवासी रोहिणी मंदिर के पास, बांसटाल, शास्त्री मार्केट, थाना गोलबाजार, रायपुर।

लक्की तंगील (21 वर्ष) - निवासी शीतला मंदिर के सामने, मुर्गी दुकान के पास, बांसटाल, शास्त्री मार्केट, थाना गोलबाजार, रायपुर।

महिलाओं की निजता से खिलवाड़ का गंभीर मामला

इस घटना ने महिलाओं और लड़कियों की निजी सुरक्षा और निजता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घर के बाथरूम जैसे निजी स्थान में चोरी-छिपे वीडियो बनाने और उन्हें दूसरे लोगों तक पहुंचाने के आरोप बेहद चिंताजनक हैं। फिलहाल गोलबाजार पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की कार्रवाई में तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com