करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल जोन मुख्यालय, नगर निगम रायपुर के अपने बोर्ड की सुध लेने वाला कोई नहीं

Raipur Municipal Corporation : शहर की तस्वीर बदलने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के दावे भी किए जाते हैं, लेकिन निगम के अपने ही कार्यालयों की स्थिति इन दावों की हकीकत बयां कर रही है।
Raipur Municipal Corporation
रायपुर जोन मुख्यालयसोर्स- नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • रायपुर नगर निगम के जोन-2 मुख्यालय का बोर्ड बदहाल।

  • प्रवेश द्वार पर झुका हुआ है पहचान बोर्ड।

  • बोर्ड के आसपास बिजली के तारों का जाल।

  • करोड़ों के बजट के बीच रखरखाव पर सवाल।

  • अपने कार्यालय की सुध नहीं ले पा रहा नगर निगम।

Raipur Zone Headquarters : शहर को सुंदर बनाने, विकास कार्यों और सौंदर्यीकरण के नाम पर नगर निगम रायपुर की ओर से करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। शहर की तस्वीर बदलने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के दावे भी किए जाते हैं, लेकिन निगम के अपने ही कार्यालयों की स्थिति इन दावों की हकीकत बयां कर रही है।

इसकी एक तस्वीर नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक-2 मुख्यालय में देखने को मिल रही है, जहां प्रवेश द्वार पर लगा पहचान बोर्ड ही बदहाल स्थिति में नजर आ रहा है।

जोन मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर लगा नगर निगम का बोर्ड अपनी जगह पर ठीक से व्यवस्थित नहीं है। बोर्ड झुका हुआ दिखाई देता है। इसके आसपास बिजली के तारों का जाल फैला हुआ है। वहीं भवन की दीवारों की स्थिति भी लंबे समय से रखरखाव नहीं होने की ओर इशारा कर रही है।

यह कोई दूरदराज के वार्ड का कार्यालय नहीं, बल्कि नगर निगम के जोन क्रमांक-2 का मुख्यालय है, जहां से शहर की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की निगरानी की जाती है।

अपने कार्यालय की सुध नहीं, शहर के बोर्डों की देखरेख कौन करेगा?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस नगर निगम पर शहर के सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, चौक-चौराहों और सरकारी भवनों को व्यवस्थित रखने की जिम्मेदारी है, वह अपने ही कार्यालय के पहचान बोर्ड को दुरुस्त क्यों नहीं करा पा रहा है? जब जोन मुख्यालय के प्रवेश द्वार की यह स्थिति है तो शहर के दूसरे इलाकों में लगे बोर्डों की देखरेख किस तरह होती होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

Raipur Municipal Corporation
बांस-बल्लियों में घिरी छत्तीसगढ़ की राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिमा, मरम्मत की रफ्तार पर उठे सवाल

करोड़ों के बजट के बीच रखरखाव पर सवाल

नगर निगम के बजट में विकास, सौंदर्यीकरण, प्रचार-प्रसार और रखरखाव जैसे कार्यों के लिए अलग-अलग मदों में राशि का प्रावधान किया जाता है। शहर में नए बोर्ड, स्वागत द्वार और प्रचार सामग्री लगाने पर भी खर्च किया जाता है।

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पुराने बोर्डों की मरम्मत और नियमित रखरखाव के लिए निगम के पास कोई व्यवस्था नहीं है? यदि बजट उपलब्ध है तो उसका इस्तेमाल कहां और किस तरह किया जा रहा है?

यह मामला भले ही एक बोर्ड की बदहाल स्थिति से जुड़ा हो, लेकिन यह नगर निगम की कार्यशैली और प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े करता है। शहर को सुंदर बनाने के दावों के बीच निगम के अपने ही जोन मुख्यालय की यह तस्वीर व्यवस्था की पोल खोलती नजर आ रही है।

अब देखने वाली बात होगी कि नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान देते हैं या फिर अपने ही कार्यालय के बोर्ड को दुरुस्त कराने के लिए भी किसी बड़े बजट और टेंडर का इंतजार किया जाएगा।

Raipur Municipal Corporation
बैलाडीला में 8 किमी तक तबाही, जंगल की हजारों जिंदगियों पर संकट, NMDC पर बरसी कांग्रेस