IND vs ZIM: रायपुर में आज भारत-जिम्बाब्वे का महामुकाबला, टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का मौका

T20 Match in Raipur: पहले मैच में जीत दर्ज कर चुकी भारतीय टीम के पास आज सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने का मौका है। वहीं जिम्बाब्वे की टीम वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
T20 Match in Raipur, chhattisgarh news,
भारत-जिम्बाब्वे की महिला टीमें(सोर्स: नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा दूसरा T20 मैच।

  • टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में।

  • टीम इंडिया की नजर सीरीज पर।

  • शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा मैच।

IND vs ZIM 2nd T20 Match in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज एक बार फिर महिला क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। पहले मैच में जीत दर्ज कर चुकी भारतीय टीम के पास आज सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने का मौका है। वहीं जिम्बाब्वे की टीम वापसी करते हुए सीरीज बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

T20 Match in Raipur, chhattisgarh news,
रायपुर में शुरुआती झटकों से उबरकर भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हरा दिया

पहले मुकाबले में टीम इंडिया को मिली जीत

शुक्रवार को खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को चार विकेट से हराया था। हालांकि इस जीत के लिए भारतीय टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 114 रन बनाए थे। के. एनड्लोवू ने नाबाद 42 रन की पारी खेली जबकि एस. मेयर्स ने भी उपयोगी योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, अनुषा शर्मा और हरमनप्रीत कौर जल्दी आउट हो गईं। महज 19 रन पर चार विकेट गिरने से भारतीय खेमे में दबाव बढ़ गया था।

T20 Match in Raipur, chhattisgarh news,
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, 31 अक्टूबर तक पूरा करना होगा यह कोर्स

दीप्ति शर्मा और निकी प्रसाद ने संभाली पारी

मुश्किल समय में दीप्ति शर्मा और निकी प्रसाद ने पारी को संभाला। दीप्ति ने 37 गेंदों पर 49 रन बनाए जबकि निकी ने 35 गेंदों पर नाबाद 39 रन की पारी खेली। दोनों की बल्लेबाजी ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। भारतीय टीम ने 15.4 ओवर में छह विकेट पर 116 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

भारतीय टीम की कोशिश मजबूत शुरुआत

दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम की कोशिश बल्लेबाजी के शुरुआती क्रम को मजबूत शुरुआत दिलाने की होगी। पिछले मैच में शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से टीम मुश्किल में आ गई थी। कप्तान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम भारतीय बल्लेबाजों पर शुरुआती दबाव बनाए रखने की रणनीति के साथ उतर सकती है।

रायपुर में हो रही यह सीरीज स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी खास है। आज के मुकाबले में भारतीय टीम जीत दर्ज करती है तो तीन मैचों की सीरीज पर उसका कब्जा हो जाएगा। जिम्बाब्वे के लिए यह मुकाबला सीरीज में बने रहने की अहम चुनौती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com