CG Job Update: छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों को बिना लिखित परीक्षा मिलेगी नौकरी

Chhattisgarh Government Jobs : छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में 10% आरक्षण मिलेगा। चयन 10वीं के अंकों की मेरिट से होगा।
CG Agniveer Government Jobs 2026
सीजी अग्निवीर सरकारी नौकरियां(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सीजी में पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरी का मौका मिलेगा।

  • पुलिस, वन और जेल भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण।

  • पूर्व अग्निवीरों को नहीं देनी होगी लिखित और शारीरिक परीक्षा।

  • 10वीं के अंकों से बनेगी अग्निवीरों की सीधी मेरिट लिस्ट।

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किए पूर्व अग्निवीरों के नए नियम।

CG Agniveer Government Jobs 2026 : छत्तीसगढ़ के पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी के रास्ते खुल गए हैं। राज्य सरकार ने पुलिस, वन और जेल विभागों में पूर्व अग्निवीरों को बड़ा लाभ देते हुए विशेष भर्ती नियमों को अधिसूचित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 15 अक्टूबर 2026 को जारी नए नियमों के तहत पात्र पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 10% क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा।

किन विभागों में मिलेगा मौका?

राज्य सरकार के नए नियमों के अनुसार, पूर्व अग्निवीर निम्नलिखित तीन प्रमुख विभागों में सीधी भर्ती का लाभ उठा सकेंगे:

  • गृह विभाग: पुलिस आरक्षक (Police Constable) के पद

  • वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग: वनरक्षक (Forest Guard) के पद

  • जेल विभाग: जेल प्रहरी (Jail Guard) के पद

चयन प्रक्रिया और मुख्य नियम:

लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट: पात्र पूर्व अग्निवीरों को सामान्य अभ्यर्थियों की तरह लिखित परीक्षा और शारीरिक योग्यता एवं दक्षता परीक्षा से छूट दी जाएगी।

10वीं के अंकों पर बनेगी मेरिट: चयन के लिए 10वीं कक्षा (या सेना/नौसेना/वायुसेना द्वारा मान्य समकक्ष प्रमाण पत्र) के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता मिलेगी।

बैचवार प्राथमिकता: भर्ती प्रक्रिया में पहले बैच के पूर्व अग्निवीरों को सबसे पहले मौका दिया जाएगा, जिसके बाद अगले बैच के अभ्यर्थियों के चयन पर विचार होगा।

आयु सीमा में विशेष छूट: अग्निवीरों के पहले बैच को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और अन्य बैच के अभ्यर्थियों को 3 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

परिवीक्षा अवधि : चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद 3 साल की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा। साथ ही, आरक्षण का लाभ जीवन में केवल एक ही बार लिया जा सकेगा।

CG Agniveer Government Jobs 2026
बिलासपुर में बेखौफ चाकूबाजी! बच्ची को ले जाने से रोका तो दादी की चाकू मारकर हत्या, इधर दुकानदार पर भी वार

कौन उठा सकेगा लाभ?

छत्तीसगढ़ का मूल निवास: इस विशेष आरक्षण का लाभ केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी पूर्व अग्निवीरों को ही मिलेगा।

सैन्य सेवा: भारत सरकार की 'अग्निपथ योजना' के तहत थल सेना, नौसेना या वायुसेना में 4 साल की सेवा सफलतापूर्वक पूरी करना अनिवार्य है।

आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज:

अलग ऑनलाइन पोर्टल: सरकार द्वारा पूर्व अग्निवीरों के आवेदन के लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया जाएगा। विज्ञापन जारी होने के बाद इसी पोर्टल से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

तैयार रखें ये कागजात:

  • 10वीं की अंकसूची

  • सैन्य सेवा पूर्ण होने का प्रमाण पत्र (Discharge/Service Certificate)

  • छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवास प्रमाण पत्र

  • अन्य आवश्यक पहचान पत्र

CG Agniveer Government Jobs 2026
IND vs ZIM: रायपुर में आज भारत-जिम्बाब्वे का महामुकाबला, टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का मौका
Navbharat Live
navbharatlive.com