एयर शो देखने निकलें तो रास्ता न भूलें, आरंग से दुर्ग तक, हर जिले के लिए अलग रूट तय

Sarang Air Show Nava Raipur: जारी मार्ग-नक्शे के मुताबिक हर जिले की ओर से आने वाले वाहनों को अलग रास्ते से भेजा जाएगा और उनकी पार्किंग भी अलग होगी, ताकि स्टेडियम के आसपास जाम न लगे।
Sarang Air Show, Nava Raipur
सारंग एयर शो नवा रायपुरसोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में इस बार वायुसेना का एयर शो होगा।

  • 2 नवंबर को नवा रायपुर में सारंग टीम प्रदर्शन करेगी।

  • सेंध लेक के ऊपर पांच हेलीकॉप्टर अपने करतब दिखाएंगे।

  • यह प्रदर्शन स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों की मदद से किया जाएगा।

  • टीम में महिला पायलट भी शामिल होकर अपनी क्षमता दिखाएंगी।

Chhattisgarh Rajyotsav Sarang Air Show Raipur: नया रायपुर के सेंध लेक क्रिकेट स्टेडियम क्षेत्र में होने वाले सारंग एयर शो को देखने पहुँचने वालों के लिए तीन अलग-अलग रूट तय किए गए हैं। जारी मार्ग-नक्शे के मुताबिक हर जिले की ओर से आने वाले वाहनों को अलग रास्ते से भेजा जाएगा और उनकी पार्किंग भी अलग होगी, ताकि स्टेडियम के आसपास जाम न लगे।

आरंग, खरोरा, महासमुंद, बलौदा बाजार और बिलासपुर की ओर से आने वाले दर्शक सेरीखेड़ी से नवागांव पहुँचेंगे। यहाँ से उमरिया होते हुए नवागांव रेलवे क्रॉसिंग पार कर क्रिकेट स्टेडियम टर्निंग से भीतर प्रवेश करेंगे। इन वाहनों के लिए पार्किंग P-10, P-9, P-8 और P-7 तय की गई हैं, जो स्टेडियम के सबसे नज़दीक हैं।

Sarang Air Show, Nava Raipur
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सारंग टीम का एयर शो, 2 नवंबर को नवा रायपुर में गरजेगा स्वदेशी ध्रुव

रायपुर शहर से आने वालों के लिए

रायपुर शहर, धरसींवा, दुर्ग, बालोद, खैरागढ़ और राजनांदगांव की ओर से आने वाले वाहन फुंडहर चौक से जैनम तिराहा और सेरीखेड़ी पहुँचेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट टर्निंग, क्रिकेट स्टेडियम टर्निंग और सेक्टर 22 टर्निंग से गुजरते हुए कबीर चौक आएँगे। यहाँ से अविनाश उपवन टर्निंग होते हुए सेंध तालाब की ओर मुड़कर पार्किंग P-1 से P-6 में वाहन खड़े होंगे।

कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, राजिम और अभनपुर की ओर से आने वाले दर्शक माना और तूता से सेक्टर 22 टर्निंग पहुँचेंगे। वहाँ से झांकी और उपरवारा मार्ग होते हुए कबीर चौक आएँगे। इसके बाद अविनाश उपवन टर्निंग से होकर पार्किंग P-1 से P-6 तक जाएँगे।

Sarang Air Show, Nava Raipur
भिलाई में डॉक्टर के घर से 1 करोड़ की चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 9 आरोपी गिरफ्तार

यहां पार्किंग की व्यवस्था

नक्शे के अनुसार रूट 1 के वाहन स्टेडियम के पास की पार्किंग P-7 से P-10 में रुकेंगे, जबकि रूट 2 और रूट 3 के वाहनों को सेंध तालाब व पलौद क्षेत्र की ओर बनी पार्किंग P-1 से P-6 में जगह दी जाएगी। दोनों ही रूट के वाहन अंतिम चरण में अविनाश उपवन टर्निंग से सेंध तालाब की दिशा में मुड़ेंगे। प्रशासन ने दर्शकों से अपने क्षेत्र के लिए निर्धारित रूट का ही उपयोग करने और तय पार्किंग में ही वाहन खड़े करने की अपील की है। भीड़ को देखते हुए समय से पहले निकलना बेहतर रहेगा।

Chhattisgarh news,
ट्रैफिक रूट तैयार(सोर्स - नवभारत लाइव)

सारंग टीम का गौरवशाली इतिहास

सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम का गठन साल 2003 में हुआ था। इसके बाद टीम ने कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नाम कमाया। फरवरी 2004 में टीम ने सिंगापुर में पहला शो किया था। यह एशियन एयरोस्पेस एयर शो का एक बड़ा मंच था। तब से यह टीम दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुकी है। देश और विदेश के कई शो में टीम शामिल हुई है।