रायपुर में टार फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मजदूरों में मची अफरातफरी, दमकल की दो वाहन मौके पर

Fire in Tar Factry in Raipur: घटना के समय फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। आग लगने की सूचना मिलते ही फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया।
chhattisgarh news, raipur news,
पोरवाल टार फैक्ट्री (सोर्स: नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पोरवाल टार फैक्ट्री में लगी आग।

  • फैक्ट्री में मजदूर कर रहे थे काम।

  • फैक्ट्री में मची अफरातफरी।

  • फैक्ट्री के दरवाजे किये गये बंद।

Fire in Raipur Tar Factry Update: रायपुर के उरला थाना इलाके में स्थित पोरवाल टार फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। घटना के समय फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। आग लगने की सूचना मिलते ही फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी मजदूरों को बाहर किया गया है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री के दरवाजे बंद कर दिए गए। अभी तक किसी मजदूर के गंभीर होने की सूचना नहीं है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टायर बनाने की प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले टार के रिसाव के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फैक्ट्री से उठता हुआ धुआ 5 किलो मीटर तक ​दिख रहा है। आग के कारण असपास के इलाके को खाली कराया गया है।

chhattisgarh news, raipur news,
दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल! जल संसाधन विभाग के 12 अधिकारियों का तबादला, देखिए नाम

दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जांच में जुटा प्रशासन

घटना की सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किए गए। फैक्ट्री में आग लगने से वहां काम कर रहे मजदूरों के बीच अफरातफरी की स्थिति बन गई। फिलहाल आग से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना उरला थाना क्षेत्र की है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित विभागों की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com