दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल! जल संसाधन विभाग के 12 अधिकारियों का तबादला, देखिए नाम

Chhattisgarh Transfer: तबादला आदेश के अनुसार, जिन जिलों और क्षेत्रों के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उनमें मुख्य रूप से रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, गरियाबंद, बेमेतरा, जगदलपुर, कोरबा और खरसिया शामिल हैं।
Chhattisgarh news, chhattisgarh Transfer news,
छत्तीसगढ़ मंत्रालय(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • राज्य शासन ने जारी किया पदस्थापना आदेश।

  • अब प्रदेशभर के बांधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी एस.के. बर्मन के हाथ।

  • प्रशासनिक विभाग में जारी है तबादलों का दौर।

Chhattisgarh Transfer Order: छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौरा जारी है। इस बार अब जल संसाधन विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। साय सरकार ने 12 अधीक्षण अभियंताओं का ट्रांसफर आदेश जारी किया है। विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, जिन जिलों और क्षेत्रों के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उनमें मुख्य रूप से रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, गरियाबंद, बेमेतरा, जगदलपुर, कोरबा और खरसिया शामिल हैं। सरकार ने एस.के. बर्मन को प्रदेशभर के बांधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपा है।

Chhattisgarh news, chhattisgarh Transfer news,
रेत खदानों की लीज बढ़ाने पर बढ़ा विवाद! पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू ने साय सरकार से पूछा, किस आधार पर दी अनुमति

एस.के. बर्मन बने मुख्य अभियंता, बांध सुरक्षा संगठन की मिली जिम्मेदारी

गरियाबंद जल संसाधन विभाग में पदस्थ अधीक्षण अभियंता एस.के. बर्मन को छत्तीसगढ़ शासन ने मुख्य अभियंता, बांध सुरक्षा संगठन के पद पर पदस्थ किया है। जल संसाधन विभाग ने 17 अक्टूबर को इस संबंध में पदस्थापना आदेश जारी किया है। उनकी नई पदस्थापना नवा रायपुर स्थित कार्यालय प्रमुख अभियंता के अंतर्गत की गई है।

इस पदस्थापना के बाद बर्मन का कार्यक्षेत्र गरियाबंद जिला सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश के सभी जिलों में स्थित बांधों की सुरक्षा से जुड़े कार्य उनकी जिम्मेदारी में शामिल होंगे। बांधों का नियमित निरीक्षण, तकनीकी निगरानी और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना इस व्यवस्था के प्रमुख पहलू हैं।

Chhattisgarh news, chhattisgarh Transfer news,
बिलासपुर में BJP पार्षद की पिटाई, सब्जी मंडी में 7-8 लोगों ने घेरकर की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

प्रदेश के बांध की सुरक्षा अहम

गौरतलब है कि बांधों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार ने बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021 बनाया है। इसके तहत बांधों की नियमित जांच, सुरक्षा संबंधी कमियों की पहचान और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने पर जोर दिया गया है। ऐसे में बांध सुरक्षा संगठन की भूमिका प्रदेश में बांधों की सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों के पालन और तकनीकी निगरानी के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

Navbharat Live
navbharatlive.com