

वीआईपी एस्टेट के अमान्ज़ा पूल्स नेप्च्यून में हुआ कार्यक्रम।
एडवरटाइजिंग एजेंसी एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ का दिवाली मिलन समारोह।
एकजुटता को मजबूत करने और दीपावली की खुशियां साझा की।
Raipur Diwali Celebration: एडवरटाइजिंग एजेंसी एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ की ओर से दीपावली के अवसर पर शनिवार को दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शंकर नगर स्थित वीआईपी एस्टेट के अमान्ज़ा पूल्स नेप्च्यून में आयोजित इस समारोह में विज्ञापन जगत से जुड़े पदाधिकारियों, वरिष्ठ सदस्यों और गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन के सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करना तथा दीपावली की खुशियां साझा करना रहा। पारंपरिक स्वागत के साथ शुरू हुए समारोह में आत्मीय मेल-मिलाप और उत्सव का माहौल देखने को मिला। इस दौरान सभी ने अपने कार्य अनुभवों और आने वाली चुनौतियों को लेकर भी चर्चा की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश दुग्गड़, उपाध्यक्ष प्रबोध जैन और महासचिव मनीष राज्यवर्धन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के मेंटर्स सत्य नारायण अग्रवाल, शिवाजी मथानी, दीपक जैन, अजय जैन, पूर्व अध्यक्ष ओंकार सिंह, अफसर खान और मनमोहन पारख विशेष रूप से मौजूद रहे।
इसके अलावा इंदिरा जैन, राजीव पाठक, हसन नकवी, रितेश जैन, पंकज माहेश्वरी, उमेश बंसी, ऋषभ पारख, शंभु शर्मा, विपिन और पंकज पंडा सहित अन्य सदस्यों ने भी सहभागिता निभाई। समारोह में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती, आपसी सहयोग तथा एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। यह आयोजन विज्ञापन जगत से जुड़े लोगों के लिए आपसी संवाद, मेल-मिलाप और रिश्तों को नई ऊर्जा देने का अवसर बना।