रायपुर के रायखेड़ा थर्मल-प्लांट में हादसा, एक मजदूर की मौत, पुलिस बोली- काम के दौरान नहीं लगाया था हुक

Raipur Plant Accident: रायखेड़ा थर्मल पावर स्टेशन प्लांट में एक मजदूर की दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के मधुबनी जिले के राजनगर निवासी जिनिसलाल यादव के रूप में हुई है।
Chhattisgarh Accident news, Power Plant accident,
तिल्दा के रायखेड़ा थर्मल-प्लांट में हादसा(सोर्स - नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • रायपुर ​जिले के तिल्दा के रायखेड़ा थर्मल-प्लांट में हुआ हादसा।

  • 45 वर्षीय मजदूर की दुर्घटना में मौत।

  • घटना के बाद मजदूर संघ ने प्लांट प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप।

  • तिल्दा पुलिस ने की मृतक मजदूर की पहचान।

Raikheda Thermal Power Station Accident: रायपुर से लगे तिल्दा स्थित रायखेड़ा थर्मल पावर स्टेशन में हादसा हो गया। प्लांट में कार्यरत 45 वर्षीय मजदूर की दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के मधुबनी जिले के राजनगर निवासी जिनिसलाल यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद मजदूर संघ ने प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मजदूर ने काम के दौरान जरूरी सुरक्षा हुक नहीं लगाया था।

Chhattisgarh Accident news, Power Plant accident,
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, 21 क्विंटल से कम पैदावार होने पर भी किसानों को मिलेगी पूरी राशि

काम के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, जिनिसलाल यादव रोजगार के सिलसिले में छत्तीसगढ़ आया था और रायखेड़ा थर्मल पावर स्टेशन में मजदूरी का काम करता था। इसी दौरान उनके साथ दुर्घटना हो गई, जिसमें उनकी जान चली गई। घटना के बाद प्लांट में काम करने वाले अन्य मजदूरों के चिंता का माहौल है।

Chhattisgarh Accident news, Power Plant accident,
CG Tourism: सर्दियों में जन्नत बन जाते हैं छत्तीसगढ़ के ये 8 सीक्रेट स्पॉट

सुरक्षा हुक नहीं लगाने की बात आई सामने

रायपुर ग्रामीण सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि मजदूर ने काम के दौरान आवश्यक सुरक्षा हुक नहीं लगाया था। शुरुआती जांच में इसी वजह से हादसा होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर सुरक्षा के क्या इंतजाम थे और निर्धारित नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

मजदूर संघ ने प्रबंधन पर लगाए आरोप

हादसे के बाद मजदूर संघ ने प्लांट प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाए हैं। संघ का आरोप है कि श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाने चाहिए। औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों को जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने और नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण है।

जांच के बाद स्पष्ट होगी हादसे की वजह

फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई। मजदूर की मौत के बाद औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी किसकी थी, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।