भोपाल में नकुलनाथ के दिवाली मिलन समारोह ने बढ़ाई प्रदेश में सियासी हलचल, दिवाली समारोह या शक्ति प्रदर्शन?

Nakul Nath Diwali Milan Samaroh: भोपाल में नेहरू जयंती और दिवाली मिलन समारोह में शामिल हुए नकुलनाथ, शक्ति प्रदर्शन की अटकलों को किया खारिज। मंत्री विश्वास सारंग ने कसा परिवारवाद का तंज।
Nakul Nath Mega Diwali Milan Samaroh Bhopal
नकुलनाथ का दिवाली मिलन समारोह (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • भोपाल में नेहरू जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने रोशनपुरा चौराहे पर पुष्पांजलि अर्पित की।

  • पूर्व सांसद नकुलनाथ ने आयोजित किया दिवाली मिलन समारोह।

  • नकुलनाथ बोले- यह कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं, श्रद्धांजलि और मिलन का कार्यक्रम है।

  • मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर परिवारवाद को लेकर साधा निशाना।

Nakul Nath Mega Diwali Milan Samaroh Bhopal: राजधानी भोपाल में 14 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के मौके पर कांग्रेस नेताओं ने रोशनपुरा चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व सांसद नकुलनाथ भी मौजूद रहे।

नेहरू जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ कांग्रेस की ओर से दिवाली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

यह कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है- पूर्व सांसद नकुलनाथ

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व सांसद नकुलनाथ ने इसे शक्ति प्रदर्शन मानने से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि आज वह पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देने और कांग्रेस के साथियों के बीच दिवाली मिलन समारोह में शामिल होने भोपाल आए हैं। यह कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

नकुलनाथ के आयोजन पर विश्वास सारंग ने साधा निशाना

वहीं, इस आयोजन को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने परिवारवाद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस में सभी वरिष्ठ नेता अपने बच्चों को आगे बढ़ा रहे हैं। चाहे सोनिया गांधी हों, दिग्विजय सिंह हों या कोई और नेता, सभी अपने बच्चों को आगे कर रहे हैं। ऐसे में कमलनाथ जी भी ऐसा कर रहे हैं तो इसमें गलत क्या है?

Nakul Nath Mega Diwali Milan Samaroh Bhopal
मप्र सरकार 17 नवंबर को फिर लेगी 3 हजार करोड़ का कर्ज, नवंबर में दूसरी बार बाजार से उठाएगी ऋण

कांग्रेस पार्टी के नेताओं का जमावड़ा बना सियासी चर्चा का विषय

नेहरू जयंती और दिवाली मिलन के बहाने राजधानी भोपाल में कांग्रेस पार्टी के नेताओं का यह जमावड़ा सियासी चर्चा का विषय बन गया। एक तरफ जहां नकुलनाथ ने इसे सामान्य मिलन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम बताया, तो वंही दूसरी तरफ विश्वास सारंग के बयान ने इस आयोजन को लेकर राजनीतिक बहस को और हवा दे दी।

Nakul Nath Mega Diwali Milan Samaroh Bhopal
Khandwa Earthquake : खंडवा में भूकंप के हल्के झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर निकले लोग