छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: चक्रवात अकवान का असर थमा, अब 24 नवंबर से बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

Chhattisgarh Weather Today : छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर थमने के बाद अब 24 नवंबर से ठंड बढ़ेगी। रायपुर में सुबह कोहरा छाया रहा।
Chhattisgarh Weather
छत्तीसगढ़ का मौसमसोर्स - नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • चक्रवात अकवान का असर खत्म, अब छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड

  • रायपुर में कोहरे की चादर, मंगलवार से गिरेगा रात का पारा

  • बारिश के बाद मौसम साफ, छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ने के आसार

  • पेण्ड्रारोड में सबसे ठंडी रात, 24 नवंबर से बदलेगा मौसम

  • छत्तीसगढ़ में थमा बारिश का दौर, अब कड़ाके की ठंड

Chhattisgarh Cold Wave News : छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 24 नवंबर से ठंड बढ़ सकती है। आज भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। रायपुर में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। आसमान साफ होने के बाद मंगलवार से रात के तापमान में गिरावट शुरू होगी।

मंगलवार से गिरेगा रात का पारा

उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान नहीं बदलेगा। 24 नवंबर यानी मंगलवार से रात के तापमान में गिरावट शुरू होने के आसार हैं। मौसम खुलने के साथ ही पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ने लगेगी।

भैसमा में हुई सबसे ज्यादा बारिश

शनिवार को छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर संभाग के एक-दो इलाकों में भारी वर्षा भी देखने को मिली। प्रदेश में सबसे अधिक 90 मिलीमीटर बारिश भैसमा में रिकॉर्ड की गई। राजधानी रायपुर में भी 14.9 मिलीमीटर बारिश हुई।

दिन में ठंडक, रात में पारा ऊपर

बारिश और बादलों की वजह से शनिवार को दिन के तापमान में गिरावट आई। रायपुर में दिन भर बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से करीब 6 डिग्री कम दर्ज किया गया। हालांकि, शहर का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है। बादलों के छंटने के बाद अब रात में भी ठंड का असर दिखेगा।

Chhattisgarh Weather
LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम

पेण्ड्रारोड रहा सबसे ठंडा इलाका

शनिवार को प्रदेश के अलग-अलग शहरों के तापमान में बड़ा अंतर देखा गया। पेण्ड्रारोड में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री रहा, जो पूरे राज्य में सबसे कम था। वहीं, जगदलपुर में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर में अधिकतम पारा 22.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7.1 डिग्री कम है। इसके अलावा अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 19, दुर्ग में 18.4 और राजनांदगांव में 18 डिग्री रहा।

Chhattisgarh Weather
रिश्वत में लिए नोटों के बंडल नाली में फेंके जीएसटी अफसर ने, देखें वीडियो