NSS कैंप में 4 मुस्लिम स्टूडेंट्स के साथ 159 से जबरन पढ़वा दी नमाज, पकड़े गए हैं यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर
छत्तीसगढ़ में गैर मुस्लिम छात्रों से जबरन नमाज पड़वाने का मामला सामने आया है। यहां एक यूनिवर्सिटी प्रोफेसर पर आरोप है कि उसने गैर मुस्लिम छात्रों से भी जबरन नमाज पढ़वाई जबकि कक्षा में केवल 4 ही मुस्लिम छात्र थे।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
छत्तीसगढ़ में प्रोफेसर ने गैर मुस्लिम छात्रों से भी जबरन नमाज पढ़वाई
रायपुर: छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में गुरुवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां एक प्रोफेसर को गैर मुस्लिम छात्रों से नमाज पढ़वाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस प्रोफेसर ने एनएसएस के कैंप में 159 बच्चों से नमाज पढ़वा दी, जबकि वास्तविक रूप में नमाज पढ़ने वालों में केवल 4 ही मुस्लिम छात्र थे।
जानकारी में बताया गया है कि गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर दिलीप झा को गैर मुस्लिम स्टूडेंट से नमाज पढ़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आयोजित नेशनल सर्विस स्कीम के कैंप के दौरान गैर मुस्लिम छात्रों को नमाज पढ़ाने के लिए मजबूर किया है। हालांकि यह घटना 26 अप्रैल को हुई थी जिसमें 7लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। अब इसी मामले में पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर दिलीप झा को गिरफ्तार कर लिया है।
6 फैकल्टी और एक स्टूडेंट के खिलाफ मुकदमा
डीएसपी रश्मीत कौर चावला ने बताया कि दिलीप झा समेत 6 फैकल्टी सदस्यों और एक स्टूडेंट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता कानून के तहत धर्म के आधार पर नफरत भड़काने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर आरोप है कि 31 मार्च को एनएसएस कैंप में 159 छात्रों से जबरन नमाज पढ़वाई गई थी, जबकि इस कैंप में केवल चार ही मुस्लिम छात्र शामिल हुए थे। इस कैंप का आयोजन 26 मार्च से 1 अप्रैल के बीच कोटा पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले शिवतराई गांव में किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: राम ने धोए थे निषादराज के पैर ! अमित शाह का कथन बेसिर-पैर
नागपुर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय किसान हब, तकनीक से जुड़ेगा किसान; समय से पहले तैयार हो सकता है कन्वेंशन सेंटर
Hanuman Mantra: हनुमान जी के इन चमत्कारिक मंत्रों का करें जाप, सारे कष्टों और भय से मिलेगी मुक्ति
मोदी-शाह का बस्तर मॉडल! खौफ का गढ़ रहे इलाके में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक, शांति बहाली का स्पष्ट संकेत
छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें
घटना की जानकारी पर हिंदू संगठनों का गुस्सा भड़का
घटना की जानकारी पर हिंदूवादी संगठन भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई थी। मामले पर हंगामा बढ़ता देख बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के द्वारा चार सदस्यों की एक टीम भी का गठन किया गया और मामले की जांच कराई। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर प्रोफेसर दिलीप झा समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया जिसमें जांच चल रही है। इसी मामले में प्रोफेसर दिलीप झा को अरेस्ट किया गया है।
