Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कभी शाहरुख़ खान को दी थी ‘रंगदारी’ की धमकी, अब इस मामले में ‘पठान’ पर ठोका केस, आज रायपुर में सुनवाई

Shahrukh Khan News: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और कुछ कंपनियों व ओटीटी मंचों के खिलाफ कथित भ्रामक विज्ञापनों पर आज सुनवाई है।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Mar 29, 2025 | 09:08 AM

शाहरुख खान के खिलाफ सुनवाई

Follow Us
Close
Follow Us:

रायपुर: जहां एक तरफ छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और कुछ कंपनियों व ओटीटी मंचों के खिलाफ कथित भ्रामक विज्ञापनों के लिए दायर याचिका स्वीकार कर ली। वहीं मामले पर  सुनवाई आज यानी 29 मार्च को होनी है।

अदालत ने एक स्थानीय वकील द्वारा इस दायर याचिका को बीते 11 मार्च को स्वीकार किया था। इस बाबत याचिकाकर्ता मोहम्मद फैजान खान के अधिवक्ता विराट वर्मा ने बताया कि शाहरुख खान एक हस्ती हैं और वे भ्रामक विज्ञापनों के जरिए ‘फेयरनेस क्रीम’ और पान-मसाला से संबंधित उत्पादों का विज्ञापन कर रहे हैं। अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि शाहरुख खान उत्पाद का विज्ञापन करते हैं, जिससे पान मसाला की बिक्री में वृद्धि होती है और उस पान मसाले में मौजूद तंबाकू के सेवन से कैंसर होता है।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर: प्रचार की कमी से योजना फीकी, 40 पद स्वीकृत, चयन केवल 24-विदेशी छात्रवृत्ति पर सवाल

महावितरण: सूर्यघर योजना में प्रतिबंध के आरोप निराधार, वास्तविक खपत के आधार पर ही मिलेगी सौर अनुमति

पुणे: स्वच्छता में नंबर वन सासवड़, राष्ट्रीय सम्मान मिला, लेकिन 7.5 करोड़ की पुरस्कार राशि अटकी

दशकों पुराना सपना पूरा, तीन नई ग्राम पंचायतें अस्तित्व में, ग्रामीणों में उत्साह; बढ़ेगी प्रशासनिक सुगमता

वहीं इस याचिका में यह भी आरोप लगाया गया कि शाहरुख रम्मी खेल का भी विज्ञापन करते हैं, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह कौशल का खेल है लेकिन हमारे देश में कई लोग जुए में अपनी मेहनत की कमाई हार जाते है। अधिवक्ता ने कहा कि हमने शाहरुख खान, इन उत्पादों को बनाने वाली कंपनियों और इन विज्ञापनों को प्रसारित करने वाले ओटीटी प्लेटफॉर्म के खिलाफ एक दीवानी मुकदमा दायर किया है, जिसमें ऐसे विज्ञापनों के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की गई है।

उन्होंने कहा कि अदालत ने बीते 11 मार्च को याचिका स्वीकार कर ली थी और अधिवक्ता ने कहा कि अभिनेता खान, गूगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, अमेजन इंडिया (अमेजन प्राइम वीडियो), नेटफ्लिक्स इंडिया, इमामी लिमिटेड (फेयर एंड हैंडसम), मेसर्स आईटीसी लिमिटेड (विमल पान मसाला एंड टोबैको प्रोडक्ट्स) और मेसर्स हेड डिजिटल वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड को मामले में प्रतिवादी बनाया गया है।

विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

गौरतलब है कि, याचिकाकर्ता मोहम्मद फैजान खान को बीते साल 2024 नवंबर में मुंबई पुलिस ने शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। फैजान फिलहाल इस मामले में जमानत पर बाहर चल रहे हैं। उस समय मुंबई पुलिस ने रायपुर पुलिस को बताया था कि फैजान के नाम से पंजीकृत फोन से अभिनेता को धमकी और रंगदारी मांगी गई थी। हालांकि फैजान ने पूछताछ के दौरान जांचकर्ताओं को बताया था कि उनका मोबाइल फोन खो गया और इस संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Petition filed against shahrukh khan for misleading advertisements accepted hearing today in raipur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2025 | 08:29 AM

Topics:  

  • Court Case
  • Latest Hindi News
  • shahrukh khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.