कोरबा के होटल में परोसे गए सांभर में मिला कीड़ा, वीडियो वायरल होते ही खाद्य विभाग सख्त

Food Department Action : कटघोरा के मुख्य मार्ग पर स्थित मुरली होटल में शुक्रवार सुबह नाश्ते के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राहकों को परोसे गए सांभर में कीड़ा मिला।
Food Department Action
कोरबा खाद्य विभाग कार्रवाईसोर्स - नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • मुरली होटल के सांभर में मिला कीड़ा।

  • ग्राहकों ने वीडियो बनाकर किया वायरल।

  • खाद्य विभाग की टीम ने होटल में की जांच।

  • सांभर का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।

  • होटल बंद करने का नोटिस, खरीद-बिक्री पर रोक।

Korba Food Department Action : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खाद्य सुरक्षा और होटलों में साफ-सफाई को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कटघोरा के मुख्य मार्ग पर स्थित मुरली होटल में शुक्रवार सुबह नाश्ते के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राहकों को परोसे गए सांभर में कीड़ा मिला। घटना का वीडियो ग्राहकों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह होटल में कई ग्राहक डोसा और सांभर खा रहे थे। इसी दौरान एक ग्राहक की प्लेट में सांभर के अंदर कीड़ा दिखाई दिया। ग्राहक ने इसकी जानकारी होटल स्टाफ को दी। बताया जा रहा है कि स्टाफ ने भी सांभर में कीड़ा होने की बात स्वीकार की। घटना सामने आने के बाद कुछ ग्राहकों ने खाना बीच में ही छोड़ दिया और होटल से बाहर निकल गए।

खाद्य विभाग की टीम ने की जांच

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और शिकायत की जानकारी मिलने के बाद खाद्य विभाग की टीम शुक्रवार को कटघोरा पहुंची। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत के नेतृत्व में टीम ने मुरली होटल के साथ शारदा स्वीट्स का भी निरीक्षण किया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत के अनुसार, मुरली होटल से सांभर का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान होटल में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। साथ ही एफएसएसएआई के निर्धारित नियमों का पालन नहीं होता पाया गया।

Food Department Action
धान खरीदी से पहले छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक संकट, तहसीलदारों का अवकाश और पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान

अगले आदेश तक होटल बंद, खरीद-बिक्री पर रोक

खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए मुरली होटल को अगले आदेश तक बंद रखने का नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही होटल में खरीद-बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है। अब सांभर के सैंपल की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एनटीपीसी क्षेत्र स्थित लक्ष्मी डेयरी के सांभर-वड़ा में भी कीड़े मिलने की शिकायत सामने आई थी। उस मामले में भी खाद्य विभाग ने कार्रवाई की थी। लगातार सामने आ रही ऐसी शिकायतों के बाद ग्राहकों ने जिले के बड़े होटलों और रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की व्यापक जांच कराने की मांग की है।

Food Department Action
ट्रक चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच राहत, छठ पूजा पर नहीं पड़ेगा महंगाई का असर