छत्तीसगढ़ विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर पथराव, साइड का कांच चकनाचूर, बाल-बाल बचे, Y-प्लस सुरक्षा की मांग

CG MLA Tuleshwar Marakam: अज्ञात ने MLA के वाहन को निशाना बनाया है। हमले में गाड़ी का साइड वाला कांच टूटकर बिखर गया। हैरानी की बात यह है कि पत्थर ठीक उसी तरफ मारा गया, जिस ओर विधायक बैठे हुए थे।
Chhattisgarh MLA Tuleshwar Markam, chhattisgarh news,
पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम(सोर्स- सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर अज्ञात व्यक्ति ने किया पथराव।

  • विधायक की सीट की तरफ मारा गया पत्थर, वाहन का साइड ग्लास टूटा।

  • शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे सिंघरी मुख्य मार्ग पर हुई घटना।

  • वाहन से 500 मीटर आगे चल रही थी पुलिस की गश्ती गाड़ी, फिर भी हुआ हमला।

  • गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए Y-प्लस सुरक्षा की मांग की।

Chhattisgarh MLA Vehicle Attack: पाली-तानाखार विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम हमला हुआ है। अज्ञात व्यक्ति ने उनके वाहन को निशाना बनाकर पथराव किया है। हमले में गाड़ी का साइड वाला कांच टूटकर बिखर गया। हैरानी की बात यह है कि पत्थर ठीक उसी तरफ मारा गया, जिस ओर विधायक बैठे हुए थे। हालांकि, इस घटना में विधायक समेत किसी को चोट नहीं आई। घटना के वक्त वाहन में विधायक के साथ उनके पीएसओ सुशील कौशिक और चालक भी मौजूद थे। इस वारदात में चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन पर नियंत्रण बनाए रखा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

गश्ती वाहन से महज 500 मीटर आगे हुआ हमला

विधायक मरकाम बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघरी में आयोजित गौरा-गौरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात करीब 11:30 बजे वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सिंघरी मुख्य मार्ग पर अज्ञात व्यक्ति ने उनके वाहन पर पत्थर मार दिया। बताया जा रहा है कि विधायक के वाहन से करीब 500 मीटर आगे पुलिस की गश्ती गाड़ी चल रही थी। इसके बावजूद हमलावर ने वारदात को अंजाम दे दिया।

Chhattisgarh MLA Tuleshwar Markam, chhattisgarh news,
80 हजार में बेचा, फिर 60 हजार में सौदा! सूरजपुर में मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 2 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

किस वजह से हमला पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी विधायक के प्रतिनिधि कुलदीप सिंह मरकाम ने दी। उन्होंने बताया कि पथराव में वाहन का कांच टूट गया, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। देर रात विधायक के वाहन को इस तरह निशाना बनाए जाने से हमले की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वारदात के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

Chhattisgarh MLA Tuleshwar Markam, chhattisgarh news,
​Weather Update: अंबिकापुर में ठंड का कहर जारी, अगले पांच दिनों तक तापमान में बदलाव नहीं

थाने में शिकायत, हमलावरों की पहचान की मांग

घटना को लेकर रतनपुर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पार्टी पदाधिकारियों ने पुलिस से हमलावर की पहचान कर घटना के पीछे की वजह उजागर करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष को Y-प्लस सुरक्षा देने की मांग

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला महासचिव शेख इस्माइल ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पार्टी इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ समेत देश के अलग-अलग राज्यों में आंदोलन करेगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ और केंद्र सरकार से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम को Y-प्लस सुरक्षा देने की मांग की है। साथ ही हमले में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है।