कांकेर में DMF फंड से टीनाशेड पर 10 करोड़ खर्च, कांग्रेस नेता ने कमीशनखोरी का लगाया आरोप

Kanker DMF Fund Tin Shed Scam : कांकेर में डीएमएफ फंड से टीनाशेड निर्माण में तीस प्रतिशत कट मनी और नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसकी जांच की मांग तेज है।
Bhanupratappur Tin Shed Investigation Demand
कांकेर DMF फंड टिन शेड घोटाला(सोर्स- नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • डीएमएफ फंड से भानुप्रतापपुर में टीनाशेड घोटाला सामने आया।

  • छह महीने में दस करोड़ से अधिक खर्च किए गए।

  • निर्माण कार्यों में तीस प्रतिशत कट मनी ली गई।

  • नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर टीनाशेड बनाए गए।

  • कांग्रेस नेता सुनील गोस्वामी ने भ्रष्टाचार की जांच मांगी।

Bhanupratappur Tin Shed Investigation Demand : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में खनिज न्यास निधि यानी डीएमएफ के उपयोग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भानुप्रतापपुर और दुर्गूकोंदल ब्लॉक में पिछले कुछ महीनों के दौरान टीनाशेड निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। इन विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं।

कट मनी और नियमों की अनदेखी

भानुप्रतापपुर ब्लॉक में छह महीने के भीतर सत्तर से अधिक टीनाशेड निर्माण की मंजूरी दी गई है। पड़ताल में सामने आया है कि इन सभी कार्यों में तीस प्रतिशत कट मनी का खेल चल रहा है। अगर इन निर्माण कार्यों के लिए विधिवत निविदा बुलाई जाती, तो लागत काफी कम हो सकती थी। इसके बजाय नेताओं के हस्ताक्षर से मांग पत्र जिला पंचायत भेजे गए और उन्हें तुरंत मंजूर कर लिया गया।

इस्टीमेट की अनदेखी और जांच

नियमों को ताक पर रखकर एक ही गांव में तीन से चार टीनाशेड बना दिए गए हैं। स्थिति यह है कि कई जगहों पर पर्याप्त जमीन न मिलने के कारण सीधे सड़क पर ही टीनाशेड खड़े कर दिए गए हैं। निर्माण कार्य स्वीकृत इस्टीमेट के मुताबिक नहीं कराए गए हैं। ग्राम पंचायतों को केवल कागजों में निर्माण एजेंसी बनाया गया है, जबकि जमीनी स्तर पर काम किसी और ने किया है।

सुनील गोस्वामी की तीखी प्रतिक्रिया

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अधिवक्ता सुनील गोस्वामी ने इस पूरे मामले पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नए कलेक्टर से जनता को उम्मीद है कि वे इस भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराएंगे। डीएमएफ जैसी महत्वपूर्ण निधि की करोड़ों रुपये की राशि को केवल टीनाशेड निर्माण में झोंकना पूरी तरह गलत है। इस मामले को अब विधानसभा स्तर पर भी उठाने की तैयारी चल रही है।

Kanker DMF Fund Tin Shed Scam
DMF Fund Tin Shed Scam(सोर्स- नवभारत)
Bhanupratappur Tin Shed Investigation Demand
चालान में नंबर वन रायपुर पुलिस! 8 महीने में वसूले 9 करोड़, फिर भी सड़कें और सिग्नल बेहाल

ग्रामवार राशि (रु. में)

ग्राम| राशि

  • चेलम - 10,00,000

  • चेलम - 9,56,000

  • हार्टकर्रा - 5,00,000

  • बरबसपुर - 10,00,000

  • चेलम - 10,00,000

  • कुलहाड़कट्टा - 19,90,000

  • डुमरकोट - 19,30,000

  • हरनपुरी - 20,00,000

  • भैंसाकन्हार-डू… - 19,30,000

  • बांसला -19,90,000

  • घोटिया - 19,80,000

  • भानबेड़ा - 19,98,000

  • रानवाही - 19,92,000

  • कैवटी -19,99,000

  • भानबेड़ा - 19,99,000

  • रानीडोंगरी - 19,56,000

  • घोटिया - 19,98,000

  • डोंगरकट्टा - 19,99,000

  • परवी - 19,99,000

  • परवी-2। - 19,99,000

  • ईरागांव। - 19,90,000

  • नारायणपुर। - 19,98,000

  • संबलपुर। - 19,56,000

  • भैंसाकन्हार-क… - 20,00,000

  • ईरागांव। - 20,00,000

  • साल्हे - 20,00,000

  • साल्हे -20,00,000

  • तड़ोकी -19,56,000

  • कन्हारगांव- 10,00,000

  • भैंसाकन्हार-क…- 19,67,000

  • साल्हे- 19,95,000

  • परवी -19,95,000

  • चौगेल- 11,22,000

  • जनकपुर- 15,00,000

  • मुल्ला- 19,01,000

  • नारायणपुर- 19,30,000

  • चौगेल- 19,96,000

  • परवी- 19,96,000

  • आसुलखार- 19,98,000

  • पेवारी -19,98,000

  • बांसला- 10,00,000

  • संबलपुर - 10,00,000

  • धनेली - 5,00,000

  • बनोली - 5,00,000

  • घोटिया - 5,00,000

  • कुंचपानी - 5,00,000

  • तरांदुल - 10,00,000

  • चिचगांव - 10,00,000

  • साल्हे -10,00,000

  • कराठी - 10,00,000

  • भीरागांव - 10,00,000

  • बयानार - 10,00,000

  • कोरर - 10,00,000

  • कैवटी - 10,00,000

  • हाटकर्री - 19,96,000

  • हाटकर्री -19,98,000

  • संबलपुर - 19,98,000

Bhanupratappur Tin Shed Investigation Demand
दुर्ग में दशहरा-विसर्जन पर विशेष निगरानी, 706 जगहों पर पुलिस बल तैनात
Navbharat Live
navbharatlive.com