कांकेर से चल रहा था साइबर ठगी का खेल, 8 राज्यों में फैला नेटवर्क, 3.37 करोड़ की ठगी उजागर

Kanker Cyber Fraud Case : छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक बैंक खाते से 3.37 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, आठ राज्यों के 11 मामलों से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार।
Kanker Cyber Fraud
कांकेर साइबर ठगीसोर्स - नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • एक बैंक खाते से हुई 3.37 करोड़ की ठगी।

  • आठ राज्यों के लोगों को बनाया गया ठगी का शिकार।

  • कांकेर पुलिस ने बड़े साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश।

  • भानुप्रतापपुर से जुड़े देश के 11 साइबर क्राइम के तार।

  • ठगी की रकम ठिकाने लगाने वाले दो युवक गिरफ्तार।

Kanke Cyber Crime Gang Arrested : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बड़े साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने एक संदिग्ध बैंक खाते के जरिए करोड़ों की हेराफेरी पकड़ी है। इस खाते से देश के आठ राज्यों की 11 शिकायतें जुड़ी मिली हैं। ठगी की कुल रकम 3 करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपये है। भानुप्रतापपुर पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

बैंक खाते से खुला बड़ा राज

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस जांच में बैंक ऑफ बड़ौदा का एक संदिग्ध बैंक खाता सामने आया। साइबर अपराधी इस खाते का इस्तेमाल ठगी के पैसे मंगाने के लिए करते थे। इसके बाद रकम को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता था। पुलिस ने जब इस खाते को खंगाला तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

आठ राज्यों से जुड़े ठगी के तार

जांच में पता चला कि इस एक खाते पर देश भर में 11 शिकायतें दर्ज हैं। ये शिकायतें बिहार, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और गुजरात जैसे राज्यों में दर्ज की गई हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना के लोग भी इस ठगी का शिकार बने हैं। इन सभी मामलों में कुल 3 करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपये की ठगी हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बैंक खाते में मौजूद 67 हजार 850 रुपये होल्ड करा दिए हैं।

दुर्गुकोंदल के दो युवक गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए भानुप्रतापपुर पुलिस ने तेजी से जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने संदेह के आधार पर दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र से दो युवकों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अखिलेश्वर जैन और सतीश कुमार उसेंडी के रूप में हुई है। अखिलेश्वर 25 वर्ष का है और नयापारा उतामरा का रहने वाला है। वहीं, 26 वर्षीय सतीश कुमार उसेंडी जेपरा गांव का निवासी है।

Kanker Cyber Fraud
पत्रकारिता विश्वविद्यालय की डिजिटल व्यवस्था ठप, एक माह से बंद ERP पोर्टल, ऑफलाइन भरे जा रहे परीक्षा फॉर्म

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों से मामले को लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 318(2), 318(3) और 318(4) के अंतर्गत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Kanker Cyber Fraud
बिलासपुर छठ महापर्व 2026: नहाय-खाय से शुरुआत, 1000 मीटर लंबे घाट पर जुटेंगे श्रद्धालु