100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले, 500 लोगों से पूछताछ, कवर्धा में 48 घंटे में पकड़े गए लूट के तीन आरोपी

Kawardha Robbery: वारदात के महज 48 घंटे के भीतर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर करीब 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात समेत नकद बरामद किए।
Chhattisgarh news, kawardha news,
कवर्धा लूट का खुलासा(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 24 गांवों में 500 से ज्यादा लोगों से पुलिस ने की पूछताछ।

  • लूट के करीब 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद।

  • मछरीरेवार मंदिर घाटी के पास की घटना।

  • जेवरात को बांटकर अलग-अलग जगहों पर छिप गए थे आरोपी।

Kawardha Police Expose Robbery Case: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सराफा व्यापारी को रास्ते में रोककर मारपीट करने और लाखों के जेवरात लूटने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वारदात के महज 48 घंटे के भीतर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर करीब 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात, वारदात में इस्तेमाल बजाज पल्सर बाइक और 1500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। हालांकि, लूट में शामिल दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।

Chhattisgarh news, kawardha news,
एडिशनल SP अनामिका जैन को बिलासपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय जांच पर लगा ब्रेक!

घाटी के पास व्यापारी को रोककर की थी लूट

मामला तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 27 अक्टूबर को पांडातराई निवासी सराफा व्यापारी वेदप्रकाश सोनी मछरीरेवार मंदिर घाटी के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने डंडे से व्यापारी के साथ मारपीट की और उनके पास रखे कीमती चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए।

100 से ज्यादा CCTV कैमरे और 24 गांवों में जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए घटनास्थल से लेकर आसपास के रास्तों तक लगे 100 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके अलावा 24 गांवों में 500 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को आरोपियों का सुराग मिला।

Chhattisgarh news, kawardha news,
Chhattisgarh Updates: छत्तीसगढ़ के 15 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

पहले रेकी, फिर दिया लूट को अंजाम

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने वारदात से पहले व्यापारी की गतिविधियों पर नजर रखी थी। पूरी रेकी करने के बाद सुनसान रास्ते पर उन्हें निशाना बनाया गया। लूट के बाद आरोपी जेवरात आपस में बांटकर अलग-अलग जगहों पर छिपा दिए थे। पुलिस ने सबसे पहले निखिल कुर्रे को ग्राम बिरकोना के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही और आगे की पूछताछ के आधार पर संजय भास्कर और सचिन पात्रे को भी गिरफ्तार किया गया।

11.9 किलो चांदी बरामद, दो आरोपी अब भी फरार

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर करीब 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात, 1500 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल बजाज पल्सर बाइक जब्त की है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस अब इस लूटकांड में शामिल दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।