
Chhattisgarh Latest News Live Updates: छत्तीसगढ़ की राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी कई अहम पर हमारी नजर है। सरकार के बड़े फैसलों, राजनीतिक बयानबाजी, विकास कार्यों, मौसम के मिजाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर हमारी नजर बनी हुई है।
वन्यजीव प्रेमियों और प्रकृति की खूबसूरती करीब से देखने के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से पर्यटन सीजन की शुरुआत होने जा रही है। इसके साथ ही पर्यटक एक बार फिर घने जंगलों के बीच सफारी का रोमांच उठा सकेंगे। इस बार पर्यटकों को प्रवेश के लिए छपरवा के अलावा केंवची गेट का विकल्प भी मिलेगा।