छत्तीसगढ़ में जारी है तबादला! मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों के बदले प्रभार, जारी हुआ आदेश

Chhattisgarh Transfer: मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस फेरबदल में आधा दर्जन अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
Chhattisgarh Transfer, chhattisgarh news,
छत्तीसगढ़ मंत्रालय(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मंत्रालय में पदस्थ इन अधिकारियों के विभाग बदले।

  • सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश।

  • सरकार ने बदला है विभाग का नाम।

  • कैबिनेट की बैठक के बाद दूसरे दिन जारी हुआ ट्रांसफर आदेश।

Chhattisgarh Ministry officers Transfer order: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस फेरबदल में आधा दर्जन अधिकारियों के नाम शामिल हैं। विभागीय जिम्मेदारियों में बदलाव के जरिए अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में संशोधन किया गया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही यानी रविवार को कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें सरकार ने आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर अब जनजातीय कार्य विभाग रखा। वहीं आज मंत्रालय के अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी हुआ।

Chhattisgarh Transfer, chhattisgarh news,
रायगड़ा में भूस्खलन, जगदलपुर-किरंदुल की चार एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, चार के रूट बदले

जारी सूची देखें

  • योगेन्द्र कुर्रें को सामान्य प्रशासन विभाग से यथावत सामान्य प्रशासन विभाग।

  • ब्रजेश अग्रवाल को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से लोक निर्माण विभाग।

  • गुलाब साव को वित विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग।

  • ज्योति पटेल को सामान्य प्रशासन विभाग से इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग।

  • मुस्ताक अली अंसारी को लोक निर्माण विभाग से खनिज साधन विभाग।

  • राजपाल बघेल अनुभाग अधिकारी को खनिज साधन विभाग से संशाोधन करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग में अनुभाग अधिकारी के नवीन पद पर पदस्थ किया गया हैं।

Chhattisgarh Transfer, chhattisgarh news,
FIR on Congress Leaders MP: हाईवे जाम करने पर कांग्रेस नेताओं पर FIR, 26 विधायकों सहित 600 से अधिक पर केस

एक दिन पहले विभाग में बदलाव

मंत्रालय में समय-समय पर प्रशासनिक आवश्यकताओं और कार्यों के बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया जाता है। इसी क्रम में यह फेरबदल किया गया है। इधर साय सरकार ने कैबिनेट की बैठक में विभाग का नाम भी बदल दिया है। बैठक में लिए फैसले के अनुसार अब आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर अब जनजातीय कार्य विभाग रखा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि विभाग के नाम में बदलाव के चलते यह ट्रांफसर हुआ है।

फिलहाल अधिकारियों की नई पदस्थापना और विभागीय जिम्मेदारियों में बदलाव से संबंधित जानकारी प्रशासनिक आदेश के माध्यम से सामने आई है। इस तरह के प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य शासकीय कामकाज को सुचारु रूप से संचालित करना और विभागों के बीच कार्यों का बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना होता है। मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव का असर संबंधित विभागों के कामकाज पर भी पड़ सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com