- Hindi News »
- Crime »
- Naxalites Killed A Teacher In Bijapur Chhattisgarh On Suspicion Of Being A Police Informer
छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत, अपहरण कर शिक्षादूत की हत्या
Chhattisgarh बीजापुर में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने के शक में एक ‘शिक्षादूत' की अपहरण कर हत्या कर दी है। इससे पहले 27 और 15 अगस्त नक्सलियों ने दो शिक्षकों की हत्या की थी।
- Written By: पूजा सिंह

नक्सलियों ने की शिक्षक की हत्या (सौजन्य सोशल मीडिया)
Naxalites Killed A Teacher in Bijapur: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों कि हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजापुर जिले में एक और शिक्षादूत की हत्या नक्सलियों ने कर दी है। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने के शक में एक ‘शिक्षादूत’ (सरकारी स्कूलों में अस्थायी अतिथि शिक्षक) की कथित रूप से अपहरण कर हत्या कर दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में तोड़का गांव के कल्लू ताती (25) शुक्रवार शाम पास के लेंड्रा गांव स्थित स्कूल से घर लौट रहे थे। तभी नक्सलियों ने उनका अपहरण कर लिया। नक्सलियों ने धारदार हथियार से शिक्षक कि हत्या कर दी और शव को गांव के पास फेंक दिया। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह सुरक्षाबलों के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। उन्होंने बताया कि नक्सली, बस्तर क्षेत्र में पुलिस मुखबिर होने के संदेह में ‘शिक्षादूतों’ को निशाना बनाते रहे हैं।
2023 से अब तक 8 शिक्षकों की हुई है हत्या
पुलिस अधिकारी का कहना है कि, जून 2023 से बस्तर क्षेत्र में ऐसे आठ शिक्षकों की हत्या की गई है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा, ‘‘हम क्षेत्र में बच्चों को शिक्षित करने में लगे एक युवक की कायरतापूर्ण हत्या की कड़ी निंदा करते हैं। समाज के उत्थान के लिए काम करने वालों को निशाना बनाकर माओवादियों द्वारा किए गए ऐसे जघन्य कृत्य किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किये जाएंगे।” पुलिस महानिरीक्षक ने कहा, ‘‘पिछले दो वर्षों में बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों में माओवादियों ने ऐसे आठ समर्पित स्वयंसेवकों की हत्या कर दी है। इन हत्याओं के पीछे का स्पष्ट मकसद स्थानीय आबादी—विशेषकर बच्चों—को शिक्षा के अवसर से वंचित करना है।”
सम्बंधित ख़बरें
मोदी-शाह का बस्तर मॉडल! खौफ का गढ़ रहे इलाके में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक, शांति बहाली का स्पष्ट संकेत
अमित शाह का पहला बस्तर दौरा! अगले 3 दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगे केंद्रीय गृह मंत्री, जानें क्या होगा खास
CGBSE Result 2026 Out: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित; छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
छत्तीसगढ़ में माओवाद का खात्मा! हेमला इय्थु समेत 47 खूंखार नक्सलियों ने डाले हथियार, भारी हथियार बरामद- PHOTOS
‘डर खत्म होने के डर से की शिक्षक की हत्या’
पुलिस महानिरीक्षक का कहना है कि, माओवादियों को डर है कि एक शिक्षित और जागरूक समाज अब उनकी पुरानी, अमानवीय, विकास-विरोधी और क्रूर विचारधारा का समर्थन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि बस्तर पुलिस जनता को आश्वस्त करती है कि ऐसे हर अपराध की गहन जांच की जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा, ‘‘पुलिस बल सभी नागरिकों, विशेषकर क्षेत्र में शिक्षा और विकास गतिविधियों में लगे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम माओवादी हिंसा के खिलाफ अभियान तेज करने और बस्तर के लोगों की जायज आकांक्षाओं की रक्षा करने के अपने संकल्प को दोहराते हैं।”
यह भी पढ़ें : J&K : आतंकियों को रास्ता दिखाने वाला ‘ह्यूमन GPS’ एनकाउंटर में ढेर, 100 से ज्यादा घुसपैठ का था गाइड
पुलिस मुखबिर की शक में की हत्या
सुंदरराज ने बताया कि शिक्षादूतों की आठ हत्याओं में से पांच इसी साल हुई है। इससे पहले 27 अगस्त को नक्सलियों ने सुकमा जिले में एक ‘शिक्षादूत’ की हत्या कर दी थी। नारायणपुर जिले में भी 15 अगस्त को इसी तरह की हत्या हुई थी। पिछले महीने, पड़ोसी बीजापुर जिले के फरसेगढ़ इलाके में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने के शक में दो ‘शिक्षादूतों’ की हत्या कर दी थी। पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले में 19 फरवरी को एक शिक्षादूत समेत दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। सुकमा में जून 2023 में एक शिक्षादूत और पिछले साल सितंबर में एक और शिक्षादूत की हत्या कर दी गई थी। इस साल अब तक सात ज़िलों वाले बस्तर क्षेत्र में माओवादी हिंसा में 30 से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है।
Naxalites killed a teacher in bijapur chhattisgarh on suspicion of being a police informer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Go-LX पर खरीद-बेच सकेंगे गाय, शंकराचार्य ने बेवसाइट बनवाने का किया एलान, बोले- सच्चा हिंदू अपनी गाय को कटने…
May 21, 2026 | 07:44 PMदौंड में लॉज की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने 10 महिलाओं को छुड़ाया, जानें कैसे हुआ भंडाफोड?
May 21, 2026 | 07:41 PMMP News: सिलेबस में शामिल होगी सम्राट विक्रमादित्य और महर्षि सांदीपनि की गाथा; CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान
May 21, 2026 | 07:40 PMJasprit Bumrah ने 2 साल से नहीं खेला कोई ODI मैच, अब टीम इंडिया में वापसी के लिए BCCI ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
May 21, 2026 | 07:13 PMकठपुतली में ऐसे डाली जान कि लोग देखते रह गए, वायरल वीडियो में कलाकार ने जीता दिल
May 21, 2026 | 07:00 PMदेवास पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट: दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा गया मुख्य आरोपी; कार्रवाई से बचने के लिए भागा था चीन
May 21, 2026 | 06:58 PMKadam Fruit Benefits: हेल्थ के लिए कई मामलों में वरदान है श्रीकृष्ण का प्रिय फल ‘कदम’
May 21, 2026 | 06:55 PMवीडियो गैलरी

Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM














