छत्तीसगढ़ में 7 नक्सली ढेर
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर में आज सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान 3 महिला नक्सली के ढेर होने की ख़बर सामने आई है। इस मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में इनके छीपे होने की सुचना मिली थी।
जिसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा सर्च अभियान शुरु किया गया। इसी दौरान आतंकियों और सुरझाबलों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गई। जिसमें 3 महिला नक्सली ढेर हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षाबल के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था। दल में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), एसटीएफ और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान शामिल थे।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी जल्द शुरू करेंगे Bharat Dojo Yatra, वीडियो शेयर कर दी जानकारी
अधिकारियों ने बताया कि जब दल के जवान क्षेत्र में पहुंचे तब आज सुबह लगभग आठ बजे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि दोनों ओर से रूक-रूक कर गोलीबारी होती रही। सुरक्षाबलों ने अभी तक घटनास्थल से तीन महिला नक्सलियों के शव, हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में सुरक्षाबल के जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।
एजेंसी इनपुट के साथ