छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार, कोबरा बटालियन के 4 जवानों की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए शव
Chhattisgarh Road Accident: धमतरी के खपरी बाईपास पर खड़े ट्रक से कार टकराने के कारण कोबरा बटालियन के चार जवानों की दर्दनाक मौत हो गई और एक जवान गंभीर रूप से घायल है। जवान रायपुर की तरफ जा रहे थे।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
धमतरी में जवानों की कार हादसे का शिकार, फोटो- सोशल मीडिया
Cobra Battalion Jawans Martyred in Road Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना सामने आई है। जगदलपुर से रायपुर जा रही कोबरा बटालियन के जवानों की कार खपरी बाईपास पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। इस भयावह हादसे में चार लोगों की जान चली गई है, जिससे पूरे सुरक्षा बल में शोक की लहर है।
धमतरी से आई हालिया जानकारी की मानें तो यह भीषण हादसा उस समय हुआ जब कोबरा बटालियन के जवान एक कार में सवार होकर जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। जब उनकी कार धमतरी के खपरी गांव के पास बाईपास रोड पर पहुंची तो वहां सड़क किनारे पहले से खड़े एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए।
गैस कटर से काटकर निकाले गए जवानों के शव
हादसे के बाद का दृश्य अत्यंत भयावह था। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और उसमें सवार जवान खून से लथपथ हालत में अंदर ही फंसे रह गए थे।, स्थानीय राहगीरों ने जब यह मंजर देखा, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। अर्जुनी थाने की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। कार की हालत इतनी खराब थी कि उसमें फंसे जवानों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को गैस कटर की मदद लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद जवानों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला जा सका।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक-मुंबई हाईवे पर फुटओवर ब्रिज के नीचे फंसा कंटेनर, कई घंटे यातायात ठप, सड़क निर्माण से बढ़ी ऊंचाई बनी आफत
कौन हैं नए सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ? जानिए 40 साल के सैन्य सफर की पूरी कहानी
बाढ़ के बीच सेना का बड़ा ऑपरेशन, 27 ग्रामीणों को सुरक्षित निकालकर बचाई जान
जम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा, CISF जवानों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त; 8 जवान समेत 9 घायल, जांच शुरू
जिला धमतरी के खपरी बायपास पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ की 201 कोबरा बटालियन के वीर जवानों के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। — Governor Chhattisgarh (@GovernorCG) February 14, 2026
सभी शहीद जवानों की हुई पहचान
इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की पहचान हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, एएसआई उमेंद्र सिंह, कांस्टेबल राजकुमार गौड़ और सिविलियन चालक हीरा लाल नागर के रूप में की गई है। छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुसार, दो जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि दो अन्य की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई। इस दुर्घटना में एक जवान, अभिमान राय, गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद धमतरी जिला अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: चिकन नेक की किलेबंदी, चीन के पास भारत के धुरंधरों ने भरी हुंकार, वायुसेना का शौर्य देख पड़ोसियों के छूटे पसीने
हादसे की वजह और जांच शुरू प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि सड़क किनारे खड़ा ट्रक इस भीषण दुर्घटना का मुख्य कारण बना। बताया जा रहा है कि सभी जवान अपनी ड्यूटी से संबंधित किसी महत्वपूर्ण कार्य के सिलसिले में रायपुर जा रहे थे। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर धमतरी जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
