दुर्ग में पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, 10 गिरफ्तार

CG Crime : राजीव नगर में विवाद के बाद साथियों को बुलाकर किया गया हमला, गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल।
CG Crime
छत्तीसगढ़ दुर्ग क्राइमसोर्स - नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • पुरानी रंजिश को लेकर हुआ था विवाद।

  • विवाद के बाद साथियों को बुलाकर किया था हमला

  • आठ नामजद आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  • मारपीट कर धारदार हथियार से किया था हमला।

  • अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित।

Chhattisgarh Durg Crime : शहर के राजीव नगर में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट और धारदार हथियार से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा दो नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया है। इस तरह मामले में कुल 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विवाद के बाद साथियों को बुलाकर किया हमला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 9 नवंबर की रात की है। राजीव नगर निवासी समारू राम देवांगन ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, मृतक चंदू उर्फ चंदन प्रसाद देवांगन का आरोपियों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था।

विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने एकजुट होकर चंदू के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में चंदू उर्फ चंदन प्रसाद देवांगन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और अन्य लोग उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

CG Crime
गोबरा नवापारा में अन्नकूट की धूम, प्रसाद पाने उमड़े श्रद्धालु, त्रिवेणी संगम में गौरा-गौरी को दी विदाई

आठ नामजद आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज ठाकुर (28 वर्ष), निखिल ठाकुर (20 वर्ष), खूबलाल ठाकुर उर्फ छोटी (22 वर्ष), संगीता ठाकुर (35 वर्ष), पुष्पा ठाकुर (30 वर्ष), योगिता ठाकुर (18 वर्ष), संदीप ठाकुर (42 वर्ष) व सत्या साहू (18 वर्ष) है।

पुलिस के अनुसार, सभी आठ आरोपी वार्ड क्रमांक-4, राजीव नगर, दुर्ग के निवासी हैं। इनके अलावा दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

CG Crime
नगरनार स्टील प्लांट में मौतों का हिसाब चौंकाने वाला, दो साल में 7 श्रमिकों की मौत

हत्या सहित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज

थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के प्रभारी नवीन राजपूत ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 61(2), 191(1), 191(2) और 331(8) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।