दुर्ग कांग्रेस नेता के गरबा आयोजन में बवाल, गैर हिंदू एंट्री को लेकर हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Congress Leader Dheeraj Bakliwal Garba Controversy : दुर्ग में कांग्रेस नेता के गरबा आयोजन में गैर हिंदू युवकों की एंट्री पर बजरंग दल ने हंगामा और मारपीट की, जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला।
Uproar at Congress Leader’s Garba Event Over Entry of Non-Hindus; Police Intervene
कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल गरबा विवादसोर्स - नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • दुर्ग गरबा पंडाल में गैर हिंदू एंट्री पर बवाल

  • स्टेज पर चढ़कर बजरंग दल ने किया ऐलान

  • गरबा कार्यक्रम में युवकों के साथ हुई मारपीट

  • कांग्रेस नेता के आयोजन में मचा भारी हंगामा

  • पुलिस ने स्थिति संभालकर शुरू की कानूनी कार्रवाई

Durg Garba Pandal Non-Hindu Entry Controversy : दुर्ग जिले के एक गरबा पंडाल में गैर हिंदू युवकों के प्रवेश को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है। कसारीडीह शीतला मंदिर के पास यह गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम के आयोजक दुर्ग के पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल हैं। बीती रात इस आयोजन में अचानक बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए।

बजरंग दल का हंगामा

बजंग दल के कार्यकर्ता सीधे स्टेज पर जा पहुंचे। उन्होंने माइक से ऐलान किया कि गरबा पंडाल में किसी भी गैर हिंदू युवक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इस खुलेआम विरोध के बाद कार्यक्रम स्थल पर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। गरबा में गैर हिंदू युवकों की मौजूदगी पर कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई।

Uproar at Congress Leader’s Garba Event Over Entry of Non-Hindus; Police Intervene
छत्तीसगढ़ शासन का बड़ा आदेश: मंत्रालय के 162 कर्मियों का हुआ तबादला, सूची जारी

मारपीट और गहमागहमी

विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। गरबा में गैर हिंदू युवकों को शामिल करने की बात पर टकराव इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों के साथ मारपीट भी की गई। इस घटना के बाद आयोजन स्थल पर काफी देर तक अफरातफरी और गहमागहमी का माहौल बना रहा।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। भारी हंगामे और तनाव के बीच पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विरोध प्रदर्शन करने वाले बजरंग दल कार्यकर्ताओं में राकेश तिवारी की पहचान हुई है। पद्मनाभपुर पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

Uproar at Congress Leader’s Garba Event Over Entry of Non-Hindus; Police Intervene
कांकेर में किसानों से रिश्वत ले रहे थे कृषि अधिकारी, एंटी करप्शन ब्यूरो के जाल में फंसे
Navbharat Live
navbharatlive.com