

कांकेर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है।
ग्रामीण किसानों को फसल बीमा की राशि दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी।
एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को पकड़ा है।
आरोपियों ने नब्बे हजार रुपये का फसल बीमा दिलाने के लिए दस हजार मांगे थे।
एसीबी जगदलपुर की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दोनों आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा।
Kanker Agriculture Extension Officer Arrest : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मामला आमाबेड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत आलानार का है, जहां किसान सुनील कोमरा और सगाऊ कोमरा अपनी 90 हजार रुपये की रुकी हुई फसल बीमा राशि प्राप्त करने के लिए लगातार दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे।
इसी मजबूरी का फायदा उठाते हुए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण चंद्राकर और सुंदर बछड़ ने बीमा की राशि पास कराने और दिलाने के एवज में किसानों से 10 हजार रुपये की अवैध मांग की थी।
रिश्वत की इस अनुचित मांग से परेशान होकर किसानों ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जगदलपुर में दर्ज कराई। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक सटीक योजना बनाई और जाल बिछाया।
तय रणनीति के तहत बुधवार, 14 अक्टूबर को किसान रिश्वत की रकम लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे। जैसे ही अधिकारियों ने रिश्वत के पैसे हाथ में लिए, आमाबेड़ा में मौजूद एसीबी की टीम ने तुरंत दबिश देकर दोनों कृषि अधिकारियों को रंगे हाथ धर दबोचा और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
रिश्वत की कथित मांग से परेशान किसानों ने एंटी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर को शिकायतकी, इसके बाद मामले की जांच की और आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई। योजना इतना अच्छा रहा कि दोनों जाल में फंस गए।
बताया जा रहा है कि बुधवार, 14 अक्टूबर को तय योजना के अनुसार किसान रिश्वत की रकम लेकर पहुंचे। इसी दौरान ACB की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को कथित तौर पर रिश्वत लेते पकड़ लिया।
इस कार्रवाई में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण चंद्राकर और सुंदर बछड़ के नाम सामने आए हैं। दोनों पर किसानों को फसल बीमा की राशि दिलाने के बदले अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप है।
इस संबंध डीएसपी रमेश मरकाम एंटी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर ने नवभारत लाइव के रिपोर्टर मोहसिन सोनी से बात की
प्रार्थी की शिकायत पर हमारी टिम ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर अपराध दर्ज किया है। शिकायत थी कि 90 हजार की फसल राशि के लिए रिश्वत मांगा जा रहा था।
डीएसपी रमेश मरकाम एंटी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर