Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर CM साय ने किया खास ऐलान, हर जिले में मनेगा जनजातीय गौरव दिवस

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को राज्य भर में 'जनजातीय गौरव दिवस' मनाने की घोषणा की है। यह दिवस जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और योगदान को समर्पित होगा।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Oct 01, 2024 | 07:28 PM

छत्तीसगढ़ जनजातीय दिवस (सोर्स - एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार यानी की एक अक्टूबर को राज्य के हर जिले में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाने का ऐलान किया। बता दें यह ऐलान राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान की गई। इस कार्यशाला का विषय था “जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान”।

मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ में भी इसे भव्य रूप से मनाया जाएगा।” उन्होंने कहा कि यह दिवस न केवल भगवान बिरसा मुंडा के साहस और बलिदान को सम्मानित करेगा, बल्कि जनजातीय समाज के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक योगदान को भी रेखांकित करेगा।

मुख्यमंत्री साय ने जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा, “यह गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ में कई महान स्वतंत्रता सेनानी जनजातीय समाज से उत्पन्न हुए हैं, जैसे शहीद वीर नारायण सिंह, गैंदसिंह और गुण्डाधूर। जनजातीय समाज में स्वतंत्रता के लिए संघर्ष की परंपरा प्रारंभ से रही है।”

ये भी पढ़ें – गृहमंत्री अमित शाह की नक्सलियों को खरी-खरी, बोले- हथियार छोड़ें नहीं तो होगी कार्रवाई

साय ने जलवायु परिवर्तन की चुनौती का जिक्र करते हुए कहा, “आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन के गंभीर संकट से गुजर रही है, और ऐसे में जनजातीय समाज ने हमें प्रकृति के संरक्षण का सही मार्ग दिखाया है। जनजातीय समाज में प्रकृति की पूजा की जाती है, और उनके द्वारा मनाए जाने वाले त्योहार, जैसे सरहुल, प्रकृति के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शाते हैं।” मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज की आध्यात्मिकता की भी सराहना की। उन्होंने कहा, “जनजातीय संस्कृति में गहरी आध्यात्मिकता छिपी हुई है। यह समाज हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। जनजातीय समाज में सामाजिक बुराइयाँ, जैसे दहेज प्रथा, का कोई स्थान नहीं है, और यह बाकी समाज के लिए एक प्रेरणा है।”

भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य को याद करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा, “भगवान बिरसा मुंडा ने शोषण मुक्त समाज का सपना देखा था, और उनके शौर्य से हमें हमेशा जीवन में साहस की प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी परिकल्पना के अनुरूप प्रधानमंत्री जनमन योजना की शुरुआत की है, जिससे विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन में समृद्धि लाने का प्रयास किया जा रहा है।”छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारियां की जा रही हैं, और राज्य सरकार जनजातीय समाज के योगदान को जनता तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

ये भी पढे़ं – नेशनल लेवल पर इन टूरिज्म स्पॉट ने छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान, टूरिज्म डे पर होगा सम्मान

Cm sai special announcement on birth anniversary of birsa munda on november 15 tribal pride day celebrate in every district

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 01, 2024 | 07:28 PM

Topics:  

  • CM Vishnu Dev Sai

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.