नेशनल लेवल पर इन टूरिज्म स्पॉट ने छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान, टूरिज्म डे पर होगा सम्मान

विश्व पर्यटन दिवस पर भारत के राज्य छत्तीसगढ़ के लिए बढ़ी खुशखबरी सामने आई है जहां पर भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित द बेस्ट टूरिज्म विलेज कम्पटिशन 2024 के तहत सम्मान किया जाएगा।
विश्व पर्यटन दिवस 2024, छत्तीसगढ़
विश्व पर्यटन दिवस 2024 (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

रायपुर: 27 सितंबर को दुनियाभर में विश्व पर्यटन दिवस पर मनाया जाने वाला है यह दिन पर्यटन को वैश्विक स्तर पर बढ़ाने का काम करता है। विश्व पर्यटन दिवस पर भारत के राज्य छत्तीसगढ़ के लिए बढ़ी खुशखबरी सामने आई है जहां पर भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित द बेस्ट टूरिज्म विलेज कम्पटिशन 2024 के तहत बस्तर जिले के ढूढमारस और चित्रकोट गांवों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। यह प्रदेश के लिए बेहद ही शानदार मौका होने वाला है कि, राजधानी दिल्ली में राज्य को पर्यटन दिवस पर सम्मान दिया जा रहा है।

जानिए कौन- से है वह टूरिज्म प्लेस

यहां पर छत्तीसगढ़ राज्य के हिस्से में आने वाले बस्तर जिले के ढूढमारस गांव को एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन और चित्रकोट को सामुदायिक आधारित पर्यटन में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। जानें तो, यह गांव ढूढमारस और चित्रकोट का नाम दरअसल सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक संपदा का प्रतीक माना गया है तो वहीं पर चित्रकोट को एक जलप्रपात के लिए जाना जाता है। यह दोनों जगहें पर्यटकों को लुभाती है तो वहीं पर एडवेंचर करने में ढूढमारस गांव अपने एडवेंचर टूरिज्म के लिए प्रसिद्ध है. जहां पर्यटक रोमांचक गतिविधियों का अनुभव कर सकते हैं।

इस खुशी पर क्या बोले सीएम साय

यहां पर विश्व पर्यटन दिवस पर प्रदेश को मिल रहे सम्मान को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा, हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करना है, जहां पर्यटकों को हमारे वन्य जीवन,जनजातीय धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव हो. उनके विजन के अनुसार, राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में वेलनेस टूरिज्म, कृषि पर्यटन, और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसके अलावा, मनोरंजन पार्कों और सांस्कृतिक केंद्रों का विकास भी राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध हो रहा है।

इसके अलावा बताया कि, राज्य में पांच शक्तिपीठों सूरजपुर का कुदरगढ़, चंद्रपुर का चंद्रहासिनी मंदिर, रतनपुर का महामाया मंदिर, डोंगरगढ़ का बम्लेश्वरी मंदिर और दंतेवाड़ा का दंतेश्वरी मंदिर के विकास पर जोर दिया जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com