Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में 16 डिग्री से नीचे गिरा पारा

Chhattisgarh Weather Today : छत्तीसगढ़ के दस जिलों में न्यूनतम तापमान सोलह डिग्री से नीचे पहुंचा। सरगुजा सबसे ठंडा रहा। अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा।
Chhattisgarh Weather
छत्तीसगढ़ का मौसमसोर्स - नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • छत्तीसगढ़ के दस जिलों में लुढ़का पारा, बढ़ी हल्की ठंड

  • सरगुजा में सबसे ठंडी रात, तापमान 11.4 डिग्री तक गिरा

  • सुबह और शाम सताने लगी ठंड, जानें रायपुर का हाल

  • बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, प्रदेश में मौसम शुष्क

  • अगले दो दिन नहीं बदलेगा मौसम, जारी रहेगी गुलाबी ठंड

Chhattisgarh Cold Wave News : छत्तीसगढ़ में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। राज्य के 10 जिलों में रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। सरगुजा जिले का अंबिकापुर 11.4 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। राजधानी रायपुर में भी सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।

प्रदेश के उत्तरी और मध्य इलाकों में सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है। सरगुजा संभाग में रातें सबसे ज्यादा सर्द हो रही हैं। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम होकर 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बलरामपुर-रामानुजगंज में पारा 13.4 डिग्री और बालोद में 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

दुर्ग में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। इसके अलावा बेमेतरा में 14.9 डिग्री और कबीरधाम में 15 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। बस्तर में 15.2 डिग्री, मुंगेली और सूरजपुर में 15.5 डिग्री पारा दर्ज किया गया। कोरबा में 15.9 डिग्री और बिलासपुर में 17.4 डिग्री तापमान रहा।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। माना एयरपोर्ट इलाके में रात का तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर का आसमान साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो गया है। इससे जुड़ा चक्रवाती सिस्टम समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। अगले 24 घंटों में इसी क्षेत्र में इसके अवदाब बनने की पूरी संभावना है। 16 नवंबर की शाम तक यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बन सकता है।

Chhattisgarh Weather
रायपुर में फर्जी SECL CMD बनकर 56 लाख की ठगी, दीपक-बरखा टंडन पर दो और FIR दर्ज

प्रदेश के मौसम पर क्या होगा असर

बंगाल की खाड़ी में बन रहे इस नए सिस्टम से छत्तीसगढ़ ज्यादा प्रभावित नहीं होगा। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि प्रदेश में इसका खास असर देखने को नहीं मिलेगा। हवा की दिशा शुष्क होने के कारण अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। पूरे राज्य में आसमान साफ रहेगा और रात के तापमान में हल्की गिरावट जारी रहेगी।

Chhattisgarh Weather
नक्सलमुक्त नारायणपुर के जंगल में माओवादियों का ठिकाना उजागर, DRG ने बरामद किया मशीनों का जखीरा