रायपुर में फर्जी SECL CMD बनकर 56 लाख की ठगी, दीपक-बरखा टंडन पर दो और FIR दर्ज

Deepak-Barkha Tandon Fraud Case : ठगी करने के आरोपों में घिरे दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। दोनों के खिलाफ दो नए मामले दर्ज किए गए हैं।
Deepak Tandan Fir
छत्तीसगढ़ रायपुर क्राइम(सोर्स - नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • फर्जी SECL CMD बनकर 56 लाख रुपये की ठगी।

  • सिक्यूरिटी और ट्रांसपोर्टेशन का ठेका दिलाने का दिया झांसा।

  • पैसे मांगने पर बंद खाते का दिया चेक।

  • होटल में बंधक बनाकर दी जान से मारने की धमकी।

  • दीपक-बरखा टंडन पर 8 FIR दर्ज।

Chhattisgarh Raipur Fraud Case : खुद को SECL का CMD बताकर ठगी करने के आरोपों में घिरे दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। दोनों के खिलाफ दो नए मामले दर्ज किए गए हैं। ताजा शिकायतों में SECL की कोयला खदानों में सिक्यूरिटी और ट्रांसपोर्टेशन का ठेका दिलाने का झांसा देकर 56 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में दोनों के खिलाफ दर्ज FIR की संख्या बढ़कर 8 हो गई है, जबकि 11 अन्य शिकायतों की जांच अब भी जारी है।

सिक्यूरिटी और ट्रांसपोर्टेशन का काम दिलाने का दिया भरोसा

बता दें कि यह ताजा मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। यहां सिक्यूरिटी एजेंसी संचालक श्याम सिंह ठाकुर और कारोबारी विकास कुमार नागले ने अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि दीपक टंडन ने खुद को SECL कोरबा का CMD बताकर उनसे संपर्क किया और कोयला खदानों में सिक्यूरिटी तथा ट्रांसपोर्टेशन का काम दिलाने का भरोसा दिया। इसी झांसे में उनसे कुल 56 लाख रुपये ले लिए गए।

शिकायत के मुताबिक, ठेका नहीं मिलने पर जब शिकायतकर्ताओं ने अपनी रकम वापस मांगी तो उन्हें बंद हो चुके बैंक खाते का चेक थमा दिया गया। इससे रकम वापस मिलने की उम्मीद टूट गई। इसके बाद विवाद और बढ़ गया।

Deepak Tandan Fir
रायपुर धोखाधड़ी मामला: होटल कारोबारी दीपक टंडन पर एक और एफआईआर दर्ज!

होटल में बंधक बनाकर धमकाने का आरोप

शिकायतकर्ताओं के अनुसार दीपक टंडन पर पैसे वापस मांगने के दौरान रायपुर के होटल वेलकम श्री में बंधक बनाया और उनके परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी गई। शिकायत में इन घटनाओं का उल्लेख करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

8 FIR, 11 शिकायतों की जांच जारी

दीपक टंडन और बरखा टंडन के खिलाफ छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 8 FIR दर्ज हो चुकी हैं। इसके अलावा पुलिस को 11 अन्य शिकायतें मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है। ताजा दोनों मामले तेलीबांधा थाने में दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब शिकायतकर्ताओं के बयान, लेन-देन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Deepak Tandan Fir
नक्सलमुक्त नारायणपुर के जंगल में माओवादियों का ठिकाना उजागर, DRG ने बरामद किया मशीनों का जखीरा