Chhattisgarh में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, 30 माओवादी हुए ढेर
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भारी मुठभेड़ का मामला सामने आया है। जिसके चलते सुरक्षाबलों ने करीब 30 माओवादियों को ढेर कर दिया है। वहीं, अब तक 28 लोगों के शव भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार मौके से काफी संख्या में ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल मुठभेड़ जारी है।
- Written By: प्रीति शर्मा
Chhattisgarh में सुरक्षा बल और नक्सलियों में बड़ी मुठभेड़
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भारी मुठभेड़ का मामला सामने आया है। जिसके चलते सुरक्षाबलों ने करीब 30 माओवादियों को ढेर कर दिया है। वहीं, अब तक 28 लोगों के शव भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबल के जवान वहां के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार मौके से काफी संख्या में ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल मुठभेड़ जारी है।
नक्सलियों के शव हुए बरामद
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में करीब 28 माओवादियों के शव बरामद होने की पुष्टि की गई है। मुठभेड़ रात के समय हुई थी। जिसकी वजह से कितने नक्सली मारे गए यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार यह संख्या बढ़ भी सकती है। मौके के आसपास के सभी इलाकों की जांच जारी है।
नक्सलियों पर इस तरह भारी पड़ी सुरक्षाबल
जवानों को जब नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना मिली तो, वह जगह पर पहुंची। जहां नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी थी। नक्सलियों की गोलीबारी का जवाब देते हुए सुरक्षाबलों ने भी कार्रवाई की और 30 नक्सलियों को ढेर कर दिया। जानकारी के मुताबिक किसी भी सुरक्षाबल के घायल होने की खबर नहीं मिली है, सभी जवान सुरक्षित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
छत्तीसगढ़ में माओवाद का खात्मा! हेमला इय्थु समेत 47 खूंखार नक्सलियों ने डाले हथियार, भारी हथियार बरामद- PHOTOS
55 लाख के इनामी माओवादी ‘सुक्रू’ ने किया सरेंडर, कमांडर राव समेत 22 नक्सलियों ने भी डाले हथियार
Opinion: नक्सल मुक्त भारत की संकल्पना अब साकार दिखने लगी है
छत्तीसगढ़ में 5 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों ने हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद किए जब्त
इससे पहले भी हो चुकी है मुठभेड़
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में गुरुवार यानी 4 अक्टूबर को भी सुकमा जिले में मुठभेड़ हो चुकी है। जहां पुलिस ने नक्सलियों से भारी मात्रा में सामग्री बरामद की थी। हालांकि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था पर काफी ध्यान दिया गया है। ताकि आम जनता को इससे परेशानी ना हो सके।
सीएम ने बढ़ाया जवानों का हौसला
इस मामले की जानकारी मिलती है छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने जवानों की सराहना की। सरकार के द्वारा माओवादियों का अंत करने के लिए साल 2026 तक छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक योजना बनाई जा रही है। जिसके चलते सीआरपीएफ और चार बटालियन को बस्तर में तैनात किया जाएगा। इसमें झारखंड और बिहार की बटालियन भी शामिल होगी। सरकार नक्सलियों से साथ निर्णायक लड़ाई के लिए तैयारी में है।
