Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

11 मोस्ट वॉन्टेड नक्सलियों की लिस्ट तैयार…टॉप पर देवजी, पूरी सूची देखें

Home Ministry: देश की सुरक्षा एजेंसियों ने 11 मोस्ट वॉन्टेड नक्सलियों की लिस्ट गृह मंत्रालय को सौंपी है। इस हिट लिस्ट में महिला नक्सली का नाम भी है। कुछ नक्सली एक करोड़ रुपए के इनामी है।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Dec 28, 2025 | 12:52 PM

नक्सली।

Follow Us
Close
Follow Us:

Top Naxal Commanders: ओडिशा में 25 दिसंबर को गणेश उइके के एनकाउंटर के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने नक्सलियों की हिट लिस्ट बनाई है। इसमें एक महिला समेत 11 नक्सलियों के नाम आए हैं। इनमें नमलियों के सबसे बड़े पोलित ब्यूरो के सबसे खतरनाक टॉप-3 चीफ के नाम भी शामिल हैं। ये सभी एके-47 रखने वाले हैं।

यह लिस्ट गृह मंत्रालय से साझा की गई है। एजेंसी अधिकारियों के मुताबिक नाल संगठन के निचले कैडर में भले अब 250 से ज्यादा नक्सली बचे हो, लेकिन देशभर में नक्सली गतिविधियों को रणनीतिक रूप से संचालित और नियंत्रित करने वाले अब यही 11 नक्सली रह गए हैं।

देवजी पर 1 करोड़ रुपए का है इनाम

लिस्ट में सबसे ऊपर देवजी उर्फ चिप्परी तिरूपति उर्फ रमेश उर्फ देव उर्फ कुम्मा उर्फ चैतन है। 62 वर्षय देवजी न केवल पोलित ब्यूरो का टॉप कमांडर है, बल्कि सेंट्रल कमिटी कमीशन का चीफ भी है। वह CPI (माओवादी) का महासचिव है। यह हिडमा के मारे जाने के बाद सेंट्रल कमिटी का सबसे खतरनाक सदस्य है। मूल रूप से तेलंगना के करीमनगर जिले का देवजी नक्सलियों की रणनीति तैयार करने में माहिर है। उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम है। 100 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। एजेंसियों के मुताबिक सबसे ज्यादा तलाश इसकी है।

सम्बंधित ख़बरें

सरेंडर करो, 1.10 करोड़ रुपए पाओ… सरकार का बंपर ऑफर, नक्सलियों को और भी मिलेंगे इनाम

31 मार्च से पहले छत्तीसगढ़ में खत्म होगा नक्सलवाद, अमित शाह ने नक्सलियों को दी आखिरी चेतावनी

मारे गए नक्सलियों पर था 71 लाख का इनाम, मृतकों में नक्सल नेता प्रभाकर समेत वरिष्ठ नक्सलियों का समावेश

इधर गड़चिरोली में बरसीं गोलियां उधर ओडिशा में 19 माओवादियों का सरेंडर, 3 दिन की खूनी मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर

दूसरे नंबर पर मुपल्ला

दूसरे नंबर पर मुपल्ला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति एक करोड़ रुपये का इनामी है। 50 वर्षीय यह नक्सली एके-47 लेकर चलता और पोलित ब्यूरो का प्रमुख सदस्य और सेंट्रल कमिटी का एडवाइजर है। संगठन में उसकी सलाह बेहद अहम मानी जाती है। इसी ने सुरक्षाबलों पर हुए कई बड़े हमलों की साजिश रची थी। गणपति तेलंगना के करीमनगर जिले के सरंगपुर मंडल के वीरपुर गंध का रहने वाला है। 40 साल से ज्यादा समय से नक्सल से जुड़ा है। हालांकि, हाल के वर्षों में उसके खराब स्वास्थ्य की खबरें भी आती रही हैं।

तीसरा स्थान पर बेसरा उर्फ भास्कर, एक करोड़ का इनामी

इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर मिशिर बेसरा उर्फ भास्कर उर्फ सुर्निमल उर्फ सुनील उर्फ विवेक उर्फ सागर है। 65 वर्षीय मिशिर पोस्ट ग्रेजुएट है। यह झारखंड के गिरिडीह जिले का निवासी है। वह सेंट्रल कमिटी का अहम सदस्य और ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो का मिलिट्री चीफ कमांडर है। ईआरबी छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत पूर्वी भारत में नक्सली गतिविधियों का संचालन करता है। मिशिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम है। वह एके-47 से लैस है।

इनकी भी तलाश

हिट लिस्ट में हेमला देवल (46) उर्फ बरसे देवा उर्फ देवलू उर्फ देवन्ना उर्फ साईनाथ शामिल है। पीएलजीए बटालियन नंबर-1 का चीफ है। बरसे देवा सुरक्षाबलों पर हमले के लिए कुख्यात है। मल्लाहाजी ने सुरक्षाबलों पर कई हमले किए हैं। यह सेंट्रल कमिटी का अहम सदस्य है। टॉप-11 में सुजाता उर्फ अल्लुरी कृष्णाकुमारी भी है। 65 वर्षीय सुजाता माढ़ डिवीजन की चीफ है।

टारगेट पर गढ़चिरौली का डिविजन चीफ भी

तलावा रवि उर्फ भास्कर उर्फ पड़कल वीरू उर्फ लोकेटी चंदर (57) भी सुरक्षाबलों के टारगेट पर है। यह गढ़चिरौली डिवीजन का चीफ है। 52 साल का नुने रेड्डी तेलंगाना के गुंटूर जिले का रहने वाला है। इसके अलावा पापाराव कुड़ाम उर्फ मंगू है। 55 वर्षीय पापाराव पश्चिम बस्तर डिवीजन का कमांडर है। इसने भी कई हमले किए हैं।

यह भी पढ़ें:  1.1 करोड़ रुपए का इनामी माओवादी गणेश एनकाउंटर में ढेर, दो महिला माओइस्ट की भी मुठभेड़ में मौत

अनल दा ने किए हैं कई हमले

हिट लिस्ट में अनल दा उर्फ तुफान दा उर्फ पतिराम मांझी उफ्र मरांडी ( 55 ) भी है। सेंट्रल कमिटी का सदस्य और बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमिटी का सचिव है। इसके बाद तेलंगाना निवासी मल्लाराजी रेड्डी उर्फ सतन्ना उर्फ संग्राम है।

लिस्ट में सबसे यंग लाल सिंह

नक्सली इस लिस्ट में बचे दो नामों में मंगतु उर्फ लाल सिंह उर्फ वरथा शेखर है। 45 वर्षीय लाल सिंह टॉप-11 वाली हिट लिस्ट में सबसे यंग है। हैदराबाद का रहने वाला लाल सिंह टेक्नॉलजी में बेहद तेज है। कम्युनिकेशन डिर्पाटमेंट की कमान संभालता है।

List of 11 most wanted orchestras prepared devji on top see the full list

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 28, 2025 | 12:52 PM

Topics:  

  • Anti Naxal Operation
  • Chhattisgarh Naxalites
  • Naxalites

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.