छत्तीसगढ़ के दुर्ग से जिले से आया धर्म परिवर्तन का मामला, 9 लोगों को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने के आरोप में पांच महिलाओं समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लोगों को इसके लिए घर बुलाया था।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में धर्म परिवर्तन का मामला (फोटो- सोशल मीडिया)
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने के आरोप में पांच महिलाओं समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस को जैसे ही इस खबर का पता चला तो वो हरकत में आ गई। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को इस मामलले की पूरी जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने मधु टांडी (35), उसके पति राजेश पटेल (35), रिबैरो विलियम्स (36), ममता दीक्षित (50), शुभम दीप (24) उसकी मां सपन दीप (42), बिनी टांडी (30), नीता बघेल (40) और उसकी बेटी देवंती बघेल (21) को गिरफ्तार कर लिया है।
इसके आगे पुलिस ने बताया कि पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र निवासी एक प्रार्थी और अन्य लोगों ने बृहस्पतिवार को पुलिस में शिकायत की थी कि रात लगभग 10:15 बजे ईसाई धर्म के लोग पास्टर ममता दीक्षित, रिबैरो विलियम्स, सुमनदीप, नीता बघेल, देवंती बघेल, बिन्नी टांडी और सपन दीप दुर्ग के रायपुर नाका निवासी मधु तांडी और राजेश पटेल के घर पहुंचे थे। शिकायत के अनुसार ईसाई धर्म के लोगों ने हिंदू धर्म को मानने वाले राजेश पटेल के घर पहुंचकर रात में प्रार्थना और भजन कीर्तन शुरू कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
पंडवानी को दुनिया में दिलाई पहचान… पद्म पुरस्कारों से सम्मानित तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त
हैवानियत की सारी हदें पार! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कराया, पेशाब पिलाकर बनवाया वीडियो
मप्र-छग के बीच 26 साल पुराना DR विवाद सुलझाने की पहल, मध्य प्रदेश ने भेजा ‘स्थायी सहमति’ का प्रस्ताव
उन्होंने राजेश पटेल और परिवार के अन्य लोगों से कहा कि वह धर्म परिवर्तन कर लें जिससे उसे कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने राजेश से कहा कि उसके धर्म के देवी देवता कुछ नहीं कर पाते हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रार्थी ने शिकायत में कहा है कि जब प्रार्थी और अन्य लोगों ने राजेश के घर में अपने धर्म और देवी-देवताओं के संबंध में अनुचित बातों को सुना तब उनकी भावनाएं आहत हुई। उन्होंने बताया कि प्रार्थी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
एजेंसी इनपुट के साथ
