Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कुख्यात नक्सली कमांडर समेत 12 नक्सलियों का सरेंडर, इस बात का सता रहा था डर

Chhattisgarh Naxalites surrender: खैरागढ़ जिले के बकरकट्टा थाना क्षेत्र के कुम्ही गांव में आज (8 दिसंबर) सुबह-सुबह 12 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Dec 08, 2025 | 11:49 AM

कुख्यात नक्सली कमांडर समेत 11 नक्सलियों का सरेंडर

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhattisgarh 11 Naxalites Surrender: छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी खबर आई है। दुर्ग संभाग के खैरागढ़ जिले के बकरकट्टा थाने में 12 नक्सलियों ने हथियार डालकर पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। इनमें से एक प्रमुख नाम है रामदेर मज्जी, जो कि छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े नक्सली लीडर हिडमा के बाद दूसरा सबसे बड़ा नक्सली था। रामदेर पर 1 करोड़ रुपए का इनाम भी घोषित था। इस सरेंडर के बाद माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है।

सरेंडर करने वालों में 6 महिला नक्सली भी शामिल हैं। ये सभी नक्सली बकरकट्टा थाना क्षेत्र के कुम्ही गांव में आज (8 दिसंबर) सुबह-सुबह सरेंडर करने पहुंचे। उन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा में लौटने का फैसला किया और हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया।

हथियार के साथ सरेंडर

रामदेर मज्जी सहित अन्य नक्सलियों ने जो हथियार सरेंडर किए उनमें AK47, INSAS, SLR और अन्य बंदूकें शामिल हैं। सरेंडर करने वालों में CCM, DVCM, ACM और PM स्तर के सदस्य शामिल हैं। इनके खिलाफ कई गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल होने के आरोप हैं, जो माओवादी के MMC जोन में दर्ज हैं।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों की लिस्ट:

  • रामदेर मज्जी (CCM) – AK47
  • चंदू उसेंडी (DVCM) – 30 कार्बन
  • ललिता (DVCM) – कुछ नहीं
  • जानकी (DVCM) – INSAS
  • प्रेम (DVCM) – AK47
  • रामसिंह दादा (ACM) – 303
  • सुकेश पोट्टम (ACM) – AK47
  • लक्ष्मी (PM) – INSAS
  • शीला (PM) – INSAS
  • सागर (PM) – SLR
  • कविता (PM) – 303
  • योगिता (PM) – कुछ नहीं

यह भी पढ़ें- कश्मीर में -4 डिग्री तापमान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, कैसा रहेगा आगे मौसम?

नक्सलियों का MMC जोन खत्म होने की कगार पर

रामदेर मज्जी के सरेंडर को लेकर अब यह माना जा रहा है कि नक्सलियों का MMC जोन (मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के सरहदी इलाकों) खत्म होने की कगार पर है। इससे पहले, MMC जोन के प्रवक्ता अनंत ने भी अपने साथियों के साथ सरेंडर कर दिया था। यह घटना नक्सलवाद के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई को साबित करती है। वहीं, छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए मार्च 2026 तक का लक्ष्य तय किया है। ऐसे में इस सरेंडर से नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई को और बल मिलेगा।

Chhattisgarh 1 crore bounty naxalite and 11 others surrender with weapons

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 08, 2025 | 11:49 AM

Topics:  

  • Latest News
  • Naxalite Surrenders

सम्बंधित ख़बरें

1

पटना में ‘खाकी की गुंडागर्दी’…ट्रैफिक दारोगा ने NMCH डॉक्टर और उनके ड्राइवर को पीटा

2

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच फिर छिड़ी जंग, किसकी सेना में है कितना दम?

3

हैदराबाद में तीन फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी, इंडिगो संकट के बीच मचा हड़कंप

4

Bigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना की जीत में छिपा है ज्योतिषीय रहस्य! ऐसा मूलांक जो बना देता है स्टार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.