छत्तीसगढ़ की चारू पांडेय का कमाल: 19 सरकारी नौकरियों का बनाया रिकॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मू देंगी गोल्ड मेडल
Chhattisgarh Success Story: रायपुर की चारू पांडेय ने SSC, बैंक और रेलवे समेत 19 सरकारी परीक्षाएं पास कर देश भर में तहलका मचा दिया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति उन्हें सम्मानित करेंगी।
- Written By: वंदना शर्मा
चारु पांडेय (सोर्स सोशल मीडिया)
Charu Pandey 19 Government Jobs Record: जहां पर देश के युवा एक परीक्षा के इंतजार में बूढ़े होने लगते है। वहां पर छत्तीसगढ़ के तिल्दा की चारु पांडेय ने नौकरियों की झड़ी लगा दी है। बड़ी बात ये है कि चारु महज 23 साल की उम्र में उन्होंने 19 सरकारी परीक्षाएं क्रैक कर चुकी है। ये कोई किशमत का खेल नहीं है, बल्कि किताबों से किया गया वो सौदा है, जिसने चारु को आज पूरे देश के लिए मिसाल बना दिया है।
कोशिश करने वालों की काभी हार नहीं होती
सोहनलाल द्विवेदी ने क्या खूब कहा है कि “कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”। इस पंक्ति को छत्तीसगढ़ की चारु ने अपने जुनून से सच साबित करके दिखाया है। उन्होंने एसएससी, बैंकिंग,रेलवे और पुलिस समेत कई सरकारी भर्ती परीक्षाएं पास करके एक अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है। उनकी इसी असाधारण उपलब्धि के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हे गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगी। उनकी सफलता यह साबित करती है, कि पक्का संकल्प,मेहनत और सही रणनीति के साथ कोई भी अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकता है।
कैग कार्यालय में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर
चारु पांडेय ने अपने पढ़ाई की शुरुआत नेवर में पूरी की। इसके बाद उन्होंने दुर्ग स्थित हेमचन्द्र यादव विश्वविधालय से मैथमेटिक्स मे बीएससी की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की तैयारी करना शुरू कर दिया था। चारु अभी फिलहाल चेन्नई स्थित कैग कार्यालय में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के पद पर कार्य कर रही है। उनकी उपलब्धियों की चर्चा अब सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर विदर्भ की गर्मी बनी मुद्दा, अदालत के निर्देशों के बावजूद फैसला क्यों? शिक्षा विभाग से जवाब तलब
Acharya Prashant: सफलता का असली मंत्र बताते हैं आचार्य प्रशांत, जानें क्या कहते हैं IITian मोटिवेशनल स्पीकर
Mumbai BMC स्कूलों में छात्रों को देरी से मिलेंगे जूते-मोजे, टेंडर प्रक्रिया में उलझा प्रशासन; बढ़ा रोष
भंडारा: परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद विवाहिता की मौत, लापरवाही के आरोप में 6 डॉक्टरों पर केस दर्ज
यह भी पढें: भारतीय डाक विभाग ने GDS भर्ती 2026 की चौथी मेरिट लिस्ट जारी, उम्मीदवार ऐसे करें चेक
इन परीक्षाओं में पाई सफलता
चारु ने SSC की कई प्रमुख परीक्षाएं जैसे SSC CGL,SSC CHSL, SSC MTS, SSC GD,और SSC CPO को पास किया है। इतना ही नहीं उन्होंने IBPS PO,IBPS CLERK, SBI PO और SBI CLERK जैसी बैंकिंग परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त की है। रेलवे भर्ती बोर्ड भर्ती की ग्रुप-डी परीक्षाएं भी उन्होंने पास की है। वही दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ सब-इन्स्पेक्टर और ट्रांसपोर्ट सब-इन्स्पेक्टर भर्ती परीक्षाओं में भी प्रथम पद पर आकार अपनी सफलता का परचम लहराया है। इसके अलावा CG HNM सहित कई दूसरी प्रतियोगिता परीक्षाओं में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। जिस उम्र में युवा अपने करियर की दिशा को तय नहीं कर पाते वहां पर चारु ने उस उम्र में एक मिसाल कायम की है।
