CG Tourism: सर्दियों में जन्नत बन जाते हैं छत्तीसगढ़ के ये 8 सीक्रेट स्पॉट

Chhattisgarh Tourist Places In Winter : सर्दियों की छुट्टियों में छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान बनाएं। मैनपाट, चित्रकोट और चिल्फी घाटी समेत राज्य के ये 8 पर्यटन स्थल बेहद खूबसूरत हैं।
Chhattisgarh Tourist Places
छत्तीसगढ़ के पर्यटक स्थलसोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • ठंड में जन्नत से कम नहीं छत्तीसगढ़ की ये वादियां

  • शिमला जाने की जरूरत नहीं, छत्तीसगढ़ में ही लें मजा

  • सर्दियों की छुट्टियों में घूमें छत्तीसगढ़ के ये 8 खास ठिकाने

  • झरनों से लेकर वाइल्डलाइफ तक, सब कुछ है यहां मौजूद

  • कम बजट में यादगार बनेगा इस बार आपका विंटर ट्रिप

Best Picnic Spots In Chhattisgarh : सर्दियों की छुट्टियां बिताने के लिए छत्तीसगढ़ एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है। ठंड के दिनों में राज्य की प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है। यहां की वादियां और झरने किसी जन्नत से कम नहीं लगते।

अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। राज्य के इन आठ खास ठिकानों पर जाकर आपकी यात्रा यादगार बन सकती है।

मैनपाट: छत्तीसगढ़ का शिमला

सरगुजा जिले में स्थित मैनपाट को छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है। यह सुंदर पहाड़ी इलाका अंबिकापुर से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर है। ठंड के मौसम में यहां का तापमान शून्य से भी नीचे चला जाता है।

कड़ाके की ठंड के कारण यह सैलानियों का पसंदीदा विंटर डेस्टिनेशन बन जाता है। यहां बसे तिब्बती शरणार्थियों की संस्कृति इस जगह को बेहद शांतिपूर्ण बनाती है।

Mainpat
मैनपाटसोर्स - सोशल मीडिया

चित्रकोट और हांदवाड़ा झरना

बस्तर संभाग के जगदलपुर से 39 किलोमीटर दूर चित्रकोट जलप्रपात स्थित है। इंद्रावती नदी पर बने इस झरने को भारत का नियाग्रा फॉल कहा जाता है। विधू की पहाड़ी श्रृंखलाओं से बहता पानी जब 98 फीट ऊंचाई से गिरता है, तो अद्भुत दृश्य बनता है।

इस 980 फीट चौड़े वॉटरफॉल की फुहारों से सुंदर इंद्रधनुष दिखाई देता है। इसे देखने के लिए देश के कई राज्यों से पर्यटक यहां पहुंचते हैं।

जगदलपुर का हांदवाड़ा जलप्रपात भी देश के सबसे बड़े झरनों में गिना जाता है। घने जंगलों के बीच करीब 500 फीट की ऊंचाई से इसका पानी गिरता है। दुर्गम रास्ता होने के कारण यहां कम लोग ही पहुंच पाते हैं। हालांकि, ठंड के दिनों में इसकी खूबसूरती लोगों को अपनी ओर खींचती है।

बुका और सतरेंगा का रोमांच

कोरबा जिले का बुका पर्यटन के नक्शे पर एक नया और आकर्षक नाम है। इसे गोल्डन आइलैंड बुका के रूप में विकसित किया गया है। खूबसूरत वादियों के बीच घुड़सवारी करने के शौकीनों को यह जगह खूब पसंद आती है।

सैलानी यहां वॉटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर स्पोर्ट्स का भरपूर आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और लग्जरी रिजॉर्ट की सुविधा भी उपलब्ध है।

चिल्फी घाटी की ठंडी वादियां

खतरनाक घाटियों में ड्राइविंग पसंद करने वालों के लिए चिल्फी घाटी बेहतरीन जगह है। कवर्धा जिले में स्थित यह घाटी घने जंगलों से घिरी हुई है। इसके घुमावदार मोड़ सफर को बेहद रोमांचक बना देते हैं।

सर्दियों में चिल्फी घाटी किसी बड़े हिल स्टेशन जैसा अहसास कराती है। यहां तापमान इतना गिर जाता है कि सुबह ओस की बूंदें जम जाती हैं।

Chilfi Valley
चिल्फी घाटीसोर्स - सोशल मीडिया
Chhattisgarh Tourist Places
कोयला खदान में पार्टनरशिप का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 4.55 करोड़ की ठगी

नेशनल पार्क और अभ्यारण्य

वन्यजीव प्रेमियों के लिए छत्तीसगढ़ में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। बस्तर जिले का कांगेर वैली नेशनल पार्क अपने एथेनिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है। यहां के जंगल साल भर हरे-भरे रहते हैं।

सर्दियों में यहां बाघ, तेंदुआ, हिरण, जंगली सुअर और अजगर जैसे जीव देखे जा सकते हैं। पक्षियों और वनस्पतियों की विविध प्रजातियां भी पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

बिलासपुर से 55 किलोमीटर दूर अचानकमार वन्यजीव अभ्यारण्य स्थित है। प्रकृति के करीब समय बिताने के लिए यह एक प्रसिद्ध ठिकाना है।

इसके अलावा रायपुर से 100 किलोमीटर दूर बारनवापारा वाइल्डलाइफ सेंचुरी है। महासमुंद जिले से इसकी दूरी महज 45 किलोमीटर है। महासमुंद के उत्तरी भाग में यह 245 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

यह अभ्यारण्य सप्ताह के सातों दिन पर्यटकों के लिए खुला रहता है। ठंड के मौसम में यहां वन्यजीवों का दीदार करना बेहद सुखद अनुभव होता है।

National Parks and Sanctuaries
नेशनल पार्क और अभ्यारण्यसोर्स - सोशल मीडिया
Chhattisgarh Tourist Places
बाइक पर कपल का खुलेआम रोमांस, मैनपाट पर्यटन स्थल में हरकतें देख लोगों के उड़े होश, वीडियो वायरल