

Mini Shimla in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा भी कहा जाता है। यह राज्य अपने खनिज संसाधन से संपन्न होने के अलावा पर्यटन के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस राज्य में आपको आदिवासी संस्कृति की अनोखा संगम देखने को मिलेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि छत्तीसगढ़ की एक जगह को मिनी शिमला के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता देखने के लिए सर्दियों का समय सबसे बेहतरीन साबित हो सकता है। इस हिल स्टेशन के बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। आइए, जानते हैं इस जगह की खासियत के बारे में-
उत्तरी छत्तीसगढ़ की वादियों के बीच बसा खूबसूरत हिल स्टेशन मैनपाट पर्यटकों की फेवरेट डेस्टिनेशन में शामिल है। यहां पर मेहता प्वाइंट, परपटिया, तिब्बती मठ, तिब्बती कैंप, उल्टा पानी, टाइगर पॉइंट, टांगीनाथ मंदिर, जलजली, लिबरा जलप्रपात जैसी शानदार जगह मौजूद हैं। यहां पर लोगों का आना जाना लगा रहता है। इस जगह आपको रिसोर्ट, लॉज और होटल सहित कई सारी सुविधाएं मिल जाएंगी। सर्दी के अलावा बारिश के मौसम में मैनपाट घूमने का प्लान किया जा सकता है। क्योंकि बारिश के समय इस जगह चारों तरफ हरियाली और पेड़ पौधे नजर आते हैं जो देखने में काफी सुंदर लगते हैं।
मैनपाट में दलदली जगह करीब तीन एकड़ में फैली हुई है। यहां पर बीच में कूदने से धरती गद्दे की तरह हिलती हुई दिखती है। यहां पर आपको उल्टा पानी नाम की एक जगह भी देखने को मिल जाएगी। यहां पर पानी का बहाव नीचे से ऊपर की तरफ होकर जाता है। वहीं गाड़ी पहाड़ी से नीचे की तरह नहीं बल्कि ऊपर की तरफ लुड़कती है। इसके अलावा यहां की मछलियां भी रंगीन होती हैं। इसे देखकर आपका मन भी खिल उठेगा। चारों तरफ पहाड़ और घाटियां मेहता प्वाइंट झरने को खास बनाता है।
दिल्ली से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचकर बस या ट्रेन से अंबिकापुर शहर पहुंचना होगा। यहां से आप टैक्सी या ऑटो लेकर सीधा मैनपाट पहुंच सकते हैं। यह अंबिकापुर से करीब 40 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा वाराणसी से भी यहां के लिए कई बसें चलती हैं।