Weather Alert Rain: दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Rain Alert: मौसम विभाग ने आज देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश के साख-साथ आंधी तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक शामिल हैं।
Storm and rain alert for Delhi and several other states; winds to blow at speeds of 70 kmph.
बारिश में भीगते लोग (सोर्स सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

IMD Weather Alert: मौसम विभाग ने आज देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश के साख-साथ आंधी तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक शामिल हैं। बारिश के दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। बारिश के साथ-साथ बिजली चमकने और ओले पड़ने की भी आशंका जताई गई है। अगले 15 घंटे के अंदर मौसम बिगड़ सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान

हाल ही भारत मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली में आकाश फिर कुछ बादलों से ढका रहेगा। शाम को हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज फिराती हवाएं आने की संभावना है। हवाओं की रफ़्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है, परंतु कुछ इलाकों में इसकी रफ़्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। मौसम विभाग ने आज (22 जून) राजधानी में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान जताया है। आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। दिल्ली के निवासियों को गर्मी और उमस से जुड़ी शिकायतों से राहत पाने का मौका मिल सकता है। एक दिन पहले यानी रविवार को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.3 डिग्री अधिक था।

तूफान आने की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि बिहार और राजस्थान के कई जिलों मे आज लोगों को भीषण गर्मी के साथ हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है। बिहार की राजधानी पटना गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित होता नजर आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन होने की किसी भी तरह की आशंका नही है। आपको यह भी बता दें कि अगले 24 घंटो के दौरान राजस्थान के कुछ राज्यों हल्की वर्षा होने की आशंका जतायी जा रही है। मौसम विभाग ने तूफान आने की संभावना जताई है, इतना ही नही बल्कि आसमान में बिजली भी गरजती हुई नजर आ सकती है।

6 जिलों में भारी बारिश की संभावना

रिपोर्ट के मुताबिक, अगले एक सप्ताह यानी 28 जून तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। तमिलनाडु के 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। नीलगिरि, कोयंबटूर, डिंडीगुल, थेनी और कन्याकुमारी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अधिकारियों के मुताबिक मौजूदा मौसमीय परिस्थितियों के चलते राज्य के अनेक जिलों में रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है।

ऑरेंज अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में मानसून की गतिविधियों में परिर्वतन होता नजर आ रहा है। पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पुरुलिया, पूर्व बर्धमान और पश्चिम बर्धमान जिलों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बता दें कि इन जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश होने की आशंका है। बता दें कि अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।