- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Cbi Raids Bhupesh Baghels House In Raipur And Bhilai
CBI Raid: भूपेश बघेल के लिए ‘ट्रैप’ बना महादेव बेटिंग ऐप, सुबह-सुबह दरवाजे पर सीबीआई की दस्तक…करीबियों के ठिकाने पर भी रेड,
एजेंसी ने बुधवार सुबह ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास और आईपीएस अधिकारी आरिफ शेख के घर पर छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि जांच एजेंसी ने यह जानकारी नहीं दी है कि किस केस के सिलसिले में यह तलाशी ली जा रही है।
- Written By: अभिषेक सिंह

भूपेश बघेल (सोर्स- सोशल मीडिया)
रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सीबीआई ने बुधवार को पूर्व सीएम बघेल के आवास पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी की टीमों ने रायपुर और भिलाई में बघेल के आवास के साथ-साथ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री के एक करीबी सहयोगी के आवासीय परिसरों पर भी छापेमारी की।
एजेंसी ने बुधवार सुबह ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास और आईपीएस अधिकारी आरिफ शेख के घर पर छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि जांच एजेंसी ने यह जानकारी नहीं दी है कि किस केस के सिलसिले में यह तलाशी ली जा रही है। लेकिन सूत्रों की मानें मुताबिक सीबीआई की टीम महादेव बेटिंग ऐप मामले में छापेमारी करने पहुंची है। इससे पहले ईडी की टीम ने भी इसी समय छापेमारी की थी।
दिल्ली जाने वाले हैं भूपेश बघेल
भूपेश बघेल के ऑफिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अब सीबीआई पहुंच गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद में होने वाली आगामी एआईसीसी बैठक के लिए गठित “ड्राफ्टिंग कमेटी” की मीटिंग के लिए आज दिल्ली जाने वाले हैं। उससे पहले ही सीबीआई रायपुर और भिलाई स्थित आवास पर पहुंच गई है।
सम्बंधित ख़बरें
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
कर्नाटक में छिन गई ‘कांग्रेसी’ की कुर्सी…हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया चुनाव, एक गलती ने 3 साल बाद पलट दी बाजी!
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
क्या है महादेव बेटिंग ऐप
महादेव बेटिंग ऐप ऑनलाइन सट्टा लगाने के लिए बनाया गया ऐप है। इस पर यूजर पोकर, कार्ड गेम्स, चांस गेम्स नाम के लाइव गेम खेलते थे। ऐप के जरिए क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल और चुनाव जैसे खेलों में भी अवैध सट्टा लगाया जाता था। अवैध सट्टे के नेटवर्क के जरिए इस ऐप का जाल तेजी से फैला और सबसे ज्यादा खाते छत्तीसगढ़ में खोले गए।
कैसे लोगों को चूना लगा रहा था ऐप
इस ऐप के जरिए ठगी का पूरा खाका तैयार किया गया। दरअसल, महादेव बेटिंग ऐप कई ब्रांच से चलाया जाता था। सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल हर ब्रांच को फ्रेंचाइजी के तौर पर बेचते थे। यूजर को शुरुआत में सिर्फ मुनाफा होता और बाद में घाटा। दोनों ही मुनाफे का 80 फीसदी हिस्सा अपने पास रखते थे। सट्टा ऐप रैकेट एक मशीन की तरह काम करता है जिसमें एल्गोरिदम यह तय करता है कि ऐप में पैसा लगाने वाले ग्राहकों में से सिर्फ 30 फीसदी ही जीतते हैं।
देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हाल ही में ईडी ने भूपेश बघेल के घर से भारी मात्रा में कैश मिलने का दावा किया था। इसे गिनने के लिए ईडी के अधिकारियों ने दो कैश काउंटिंग मशीन मंगवाई थी। ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े एक परिसर से कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और दस्तावेज भी जब्त किए थे। यह मामला शराब घोटाले से जुड़ा था।
Cbi raids bhupesh baghels house in raipur and bhilai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
17 फरवरी को जन्मे लोग के लिए नया साल ला रहा है बड़ी कामयाबी! लेकिन इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान
Feb 17, 2026 | 05:09 AMAaj Ka Rashifal 17 February: मकर राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, जानें मेष से मीन तक अपनी किस्मत का हाल!
Feb 17, 2026 | 12:05 AMइसे कहते हैं गजब की फील्डिंग…पथुम निसंका ने बाउंड्री पर चीते जैसी फुर्ती से लपका जबरदस्त कैच, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 11:54 PMT20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड
Feb 16, 2026 | 11:40 PMपितरों को प्रसन्न करने का विशेष अवसर है फाल्गुन अमावस्या, इस विधि से करें तर्पण, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
Feb 16, 2026 | 11:26 PMकल साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलती!
Feb 16, 2026 | 11:05 PMAUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री
Feb 16, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM











