Operation Mahadev: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड मूसा पहुंचा जहन्नुम, 3 आतंकी ढेर

Operation Mahadev Update: श्रीनगर के लिडवास में आर्मी ने आज यानी सोमवार को मास्टरमाइंड मूसा समेत 3 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। ये आरंभिक जानकारी इंडियन आर्मी की चिनार कॉर्प्स ने शेयर की है।
operation mahadev
पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड मूसा ढेर, फोटो: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Operation Mahadev Update: ऑपरेशन महादेव के तहत यह कार्रवाई की गई बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मारे गए तीन आतंकियों में पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी हाशिम मूसा सुलेमान भी शामिल है। अभी तक सेना ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बताया जा रहा है कि आतंकियों के पास से अमेरिका निर्मित एम4 कार्बाइन, AK47, 17 राइफल ग्रेनेड बरामद हुए हैं। इसाथ ही कई और संदिग्ध सामान बरामद हुए हैं। अधिकारियों की मानें तो आज शाम तक मीडिया को ऑपरेशन महादेव पर जानकारी दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड मूसा भी मार गिराया गया है।

बताया जा रहा है कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसी दौरान दूर से गोलियां चलने की आवाज भी सुनाई दी। इलाके में और सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। मारे गए तीन आतंकियों के नाम कुछ इस प्रकार बताए जा रहे हैं।

1. अबू हमजा उर्फ हैरिस

2. यासिर

3. हाशिम मूसा सुलेमान

पहलगाम में हुआ था आतंकी हमला

आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 26 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमला करते समय आतंकवादियों ने पर्यटकों को धार्मिक पहचान के आधार पर चुनकर निशाना बनाया था। इस हमले की जांच में तीम आतंकियों के नाम सामने आए थे।

पाकिस्तान स्पेशल सर्विस ग्रुप में कमांडो रह चुका है मूसा

24 अप्रैल को अनंतनाग पुलिस ने आतंकियों के 3 स्केच जारी किए थे। इसमें अनंतनाग का आदिल हुसैन ठोकर, हाशिम मूसा सुलेमान और अली उर्फ तल्हा भाई का नाम था। बताया जा रहा है कि मूसा पाकिस्तान के स्पेशल सर्विस ग्रुप में कमांडो रहा है। इन सभी पर 20-20 लाख रुपए का इनाम रखा गया है।

ऑपरेशन जारी है…

चिनार कॉर्प्स ने हाल ही में एक पोस्ट करके बताया कि मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को ढेर किया गया है और ऑपरेशन अभी भी जारी है। अधिकारियों की मानें तो सुरक्षाबलों और आतंकियों का आमना सामना हुआ। इसके बाद कई घंटों तक मुठभेड़ जारी रही। अंततः सुरक्षाबलों को मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मारने में सफलता मिल गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com