कभी जंगलों में था दबदबा, अब संविधान पढ़ रहा एक करोड़ का इनामी रूपेश, जानिए आत्मसमर्पण के बाद की जिंदगी

Naxalism In Chhattisgarh : कभी बस्तर के दुर्गम जंगलों में माओवादी संगठन की अहम जिम्मेदारियां संभालने वाला एक करोड़ रुपये का इनामी रूपेश उर्फ सतीश अब बिल्कुल अलग दिनचर्या में जी रहा है।
Rupesh Alias Satish
छत्तीसगढ़ नक्सलवाद(सोर्स - नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सुबह खुले मैदान में व्यायाम से होती है दिन की शुरूआत।

  • पढ़ने लिखने और अध्ययन में बीतता है समय।

  • रूपेश के पास है भारतीय संविधान की पुस्तक।

  • परिवार के साथ रहने के लिए भी मिलता है समय।

  • आत्मसमर्पण के बाद जिदंगी में आया बदलाव।

Naxalism in Chhattisgarh Jagdalpur : कभी बस्तर के दुर्गम जंगलों में माओवादी संगठन की अहम जिम्मेदारियां संभालने वाला एक करोड़ रुपये का इनामी रूपेश उर्फ सतीश अब बिल्कुल अलग दिनचर्या में जी रहा है। हथियारों और संगठन की गतिविधियों के बीच बीता उसका पुराना जीवन पीछे छूट चुका है। आत्मसमर्पण के बाद अब उसकी सुबह खुले मैदान में व्यायाम से शुरू होती है और दिन का बड़ा हिस्सा पढ़ने-लिखने तथा अध्ययन में बीतता है।

रूपेश उर्फ टक्कलपल्ली वासुदेव राव की आत्मसमर्पण के बाद की जिंदगी को लेकर सामने आई मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, वह सुबह करीब 5:30 बजे उठता है और नियमित रूप से व्यायाम करता है। जंगलों में संगठन की गतिविधियों और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के बीच गुजरने वाली उसकी दिनचर्या अब पढ़ाई और लेखन की ओर मुड़ गई है।

Rupesh Alias Satish
छत्तीसगढ़ नक्सलवाद(सोर्स - नवभारत लाइव)

अब संगठन की गतिविधियों और बयानों को पढ़ने में कटता है समय

रिपोर्टों के अनुसार, रूपेश अब संगठन की गतिविधियों, विभिन्न बयानों और आरोपों से जुड़ी सामग्री पढ़ता है। इन विषयों पर जवाब तैयार करने में भी उसका समय कटता है। उसके पास भारतीय संविधान की पुस्तक भी है, जिसे वह विशेष रूप से आदिवासी अधिकारों से जुड़े प्रावधानों को समझने के लिए पढ़ रहा है।

रूपेश ने अपनी नई दिनचर्या को लेकर कहा था कि अब वह पहले से ज्यादा व्यस्त है। पहले जहां जंगलों में संगठन की गतिविधियां उसकी दिनचर्या का हिस्सा थीं, वहीं अब उसे पढ़ना, लिखना और अलग-अलग विषयों का अध्ययन करना पड़ता है।

Rupesh Alias Satish
12 नवम्बर को रायपुर में ​FTA का आयोजन, निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक बाजारों में कारोबार बढ़ाने का मौका

परिवार से मुलाकात और सामान्य माहौल में बित रहा समय

रूपेश के रहने की जगह पर पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। वहां किताबों के साथ कैरम और लूडो जैसे मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध हैं। परिवार के सदस्य उससे मिलने आते हैं और कई बार कुछ दिनों तक उसके साथ भी रहते हैं।

यह बदलाव उसके जीवन के उस दौर से बिल्कुल अलग है, जब उसे लगातार जंगलों में ठिकाने बदलने पड़ते थे और सुरक्षा बलों से बचकर रहना पड़ता था।

Rupesh Alias Satish
156 घरों में नल कनेक्शन लेकिन पानी गायब, दर्रीटांड में नल-जल योजना की खुली पोल, जिम्मेदार मौन

विधानसभा की कार्यवाही देखने रायपुर भी पहुंचा था रूपेश

फरवरी 2026 में रूपेश सहित करीब 120 आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए रायपुर लाया गया था। विधानसभा पहुंचने पर पत्रकारों ने उससे नई जिंदगी और भविष्य की योजनाओं को लेकर सवाल किए थे।

इस दौरान उसने कहा था कि फिलहाल कुछ खास नहीं है। वे पुनर्वास नीति के तहत रह रहे हैं और अभी बाहर नहीं गए हैं। भविष्य में क्या करेंगे, यह समय बताएगा।

रूपेश की मौजूदा दिनचर्या बताती है कि आत्मसमर्पण के बाद उसकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। हालांकि सामान्य सामाजिक जीवन में पूरी तरह लौटने और भविष्य की दिशा तय करने की चुनौती अभी उसके सामने है।