12 नवम्बर को रायपुर में ​FTA का आयोजन, निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक बाजारों में कारोबार बढ़ाने का मौका

FTA Raipur : यूके, ओमान, न्यूजीलैंड, यूएई और ऑस्ट्रेलिया के बाजारों में निर्यात की संभावनाओं पर होगा मंथन, विशेषज्ञ देंगे महत्वपूर्ण जानकारी.
FTA Raipur
FTA आयोजन 2026सोर्स - AI जनरेटेड
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यक्रम 12 नवम्बर को।

  • महत्वपूर्ण विषयों पर होगी विस्तार से चर्चा।

  • निर्यातकों को अपने कारोबार का विस्तार करने में मिलेगी मदद।

  • वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए करना है तैयार।

  • छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की रहेगी उपस्थिति।

Raipur FTA Program : छत्तीसगढ़ के वर्तमान एवं संभावित निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नए व्यापारिक अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से 12 नवंबर 2026 को रायपुर में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के वाणिज्य विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला का विषय मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाना रखा गया है।

कार्यशाला का आयोजन सुबह 10:30 बजे से होटल बेबीलोन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड, रायपुर में होगा। इसमें छत्तीसगढ़ के उद्यमियों एवं निर्यातकों को भारत के विभिन्न मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) के तहत उपलब्ध व्यापारिक अवसरों और निर्यात बढ़ाने की संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी।

पांच प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर रहेगा विशेष फोकस

कार्यशाला में यूनाइटेड किंगडम (यूके), ओमान, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ऑस्ट्रेलिया जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर विशेष चर्चा होगी। इन देशों के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौतों के अंतर्गत भारतीय उत्पादों को मिलने वाले शून्य अथवा रियायती आयात शुल्क के संभावित लाभों की जानकारी दी जाएगी। इससे छत्तीसगढ़ के निर्यातकों को नए बाजारों तक पहुंच बनाने और अपने कारोबार का विस्तार करने में मदद मिलेगी।

विशेषज्ञों के साथ होगी व्यावहारिक चर्चा

कार्यक्रम में भारत सरकार के वाणिज्य विभाग, भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) तथा छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति आवश्यकता है।

कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में निर्यात की संभावनाओं, संभावित उत्पादों, उत्पत्ति के नियम, गैर-शुल्क बाधाओं तथा मुक्त व्यापार समझौतों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।

FTA Raipur
156 घरों में नल कनेक्शन लेकिन पानी गायब, दर्रीटांड में नल-जल योजना की खुली पोल, जिम्मेदार मौन

निर्यातकों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार का व्यावहारिक मार्गदर्शन

इस कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य छत्तीसगढ़ के उद्यमियों और निर्यातकों को मुक्त व्यापार समझौतों के लाभों से परिचित कराना तथा उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से निर्यातक अंतरराष्ट्रीय व्यापार की प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे और उपलब्ध व्यापारिक अवसरों का प्रभावी उपयोग कर सकेंगे।

यह पहल छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने, नए निर्यातकों को प्रोत्साहित करने तथा राज्य के निर्यात कारोबार को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

FTA Raipur
दीपावली की रात दुर्ग-भिलाई में चार जगह आगजनी, बाइक-मकान से लेकर सरकारी रिकॉर्ड तक जलकर राख