

लेनदेन करने में लोगों को हो रही परेशनी।
जबरिया दूसरा सामान खरीदना पड़ता है।
क्षेत्र में पांच के सिक्के का भी अभाव।
व्यापारियों ने नवभारत को बयां किया दर्द।
Chhattisgarh Small Currency Notes Shortage: काफी लंबे समय से भाटापारा क्षेत्र में 5, 10, 20 के नोटों की भारी कमी से लोगों को जूझना पड़ रहा है। लेनदेन करने में लोगों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। चिल्लर नोटों की कमी से लोग बेहद परेशान है बेवजह लोगों को अन्य सामान खरीदना पड़ता है। स्टेशनों पर भी टिकट लेने के दौरन चिल्लर नोट की समस्या सामने आती है फरवरी में यात्रियों को 5 या 10 रुपए छोड़ना पड़ जाता है।
रोजाना के लेनदेन में 5, 10, और 20 के नोट की बहुत ज्यादा जरूरत पड़ती है। बाजार में इन नोटों की कमी की वजह से लोगों को जबरिया दूसरा सामान खरीदना पड़ता है या चाकलेट आदि खरीदनी पड़ती है लोगों ने मांग की है कि 5, 10 और 20 के नोट अधिक से अधिक मात्रा में उपलब्ध कराया जाए यहां पर यह बताना लाजिमी होगा कि इन दिनों पांच के सिक्के का भी अभाव है। चिल्हर नोटों की आवश्यकता सबसे ज्यादा छोटे दुकानदार होटल पान ठेले, सब्जी व्यवसाय करने वाले लोगों को रहती है।
किराना व्यापारी संतोष लालवानी ने कहा कि छोटे नोटों के अभाव में दुकानदार काफी परेशान है और ग्राहक भी। छोटे नोटों की कमी से लेनदेन में काफी दिक्कत हो रही है। बैंकों को चाहिए कि 5,10 और 20 के नोट बाजार में उपलब्ध कराए।
किराना व्यापारी जब्बार बांठिया ने कहा कि क5 ,10 और 20 के नोटों के भारी कमी है जिससे लेनदेन में बहुत ज्यादा सुविधा हो रही है। बैंकों को ध्यान देकर 5,10,20 के नोट उपलब्ध कराना चाहिए।
होटल संचालक, राजकुमार यादव ने कहा कि 5 ,10 ,20 के नोटों की भारी दिक्कत है। बैंकों को नोट उपलब्ध कराना चाहिए ताकि लेन देन आसानी से हो सके।