300 करोड़ की ठगी मामले में छत्तीसगढ़ भाजपा नेता संदीप अग्रवाल गिरफ्तार, 13 महीनों से चल रहा था फरार

Bhilai BJP Leader Arrested: भिलाई के भाजपा नेता संदीप अग्रवाल 300 करोड़ की ठगी मामले में कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी 13 महीनो से फरार चल रहा था।
BJP leader arrested, Chhattisgarh BJP Leader,
भाजपा नेता संदीप अग्रवाल(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • भिलाई का भाजपा नेता संदीप झारखंड में गिरफ्तार।

  • 300 करोड़ के फ्रॉड मामले में कोलकाता पुलिस ने दबोचा।

  • निवेश के नाम पर कई राज्यों के लोगों से की धोखाधड़ी।

  • परिवार के सदस्यों ने साथियों के साथ मिलकर की ठगी।

Bhilai BJP Leader Sandeep Agrawal Arrested: कोलकाता पुलिस ने भिलाई के भाजपा नेता संदीप अग्रवाल को ​गिरफ्तार किया है। पुलिस ने निवेश और कारोबार के नाम पर 300 करोड़ रुपये से अधिक के गबन और धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। संदीप 13 महीनों से फरार चल रहा था, खोजबीन में जुटी पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है। संदीप अग्रवाल, उसके परिवार और सहयोगियों पर फर्जी व्यापारिक फर्मों के जरिए 300 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी और गबन करने का संगीन आरोप है।

BJP leader arrested, Chhattisgarh BJP Leader,
डिजिटल छत्तीसगढ़ का सच: महीनों से बंद पाठ्य पुस्तक निगम की वेबसाइट, पोर्टल पर अब भी पुरानी लिंक

थाने के बाहर से किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार कारोबार की आड़ में गुजरात, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन किया। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। अहमदाबाद, गांधीधाम, भुवनेश्वर, रायपुर, भिलाई और कोलकाता समेत कई शहरों में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई थी। वहीं संदीप लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। इसी दौरान कोलकाता पुलिस को उसके झारखंड के एक थाने में पहुंचने की सूचना मिली। पुलिस ने उसकी लोकेशन का पता लगाया और थाने के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

BJP leader arrested, Chhattisgarh BJP Leader,
बस्तर में बाढ़, फिर बेमौसम बारिश की मार, अब मुआवजे के लिए कलेक्ट्रेट घेरेंगे किसान

भाई पहले से ही गिरफ्तार

संदीप अग्रवाल के भाई इसी ठगी के मामले में पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी ने गुजरात, पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे राज्यों में व्यापार और निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी की है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, संदीप भिलाई में खुद को भाजपा नेता बताकर लोगों पर धौंस जमाता था और पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए अपने राजनैतिक संपर्कों का इस्तेमाल करता था।

राजनीतिक संपर्कों का इस्तेमाल कर बचता रहा पुलिस से

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि, संदीप अग्रवाल भिलाई में खुद को भाजपा नेता बताकर लोगों पर प्रभाव जमाता था। आरोप है कि वह अपने राजनीतिक संपर्कों का इस्तेमाल कर पुलिस कार्रवाई से बचने की कोशिश करता था। कारोबार में निवेश और लेन-देन के नाम पर रकम लेने के बाद धोखाधड़ी किए जाने की शिकायतें सामने आई थीं। संदीप गुजरात के डीसीबी थाने से जुड़े एक मामले में पहले से जमानत पर था। इस मामले में पुलिस अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। वहीं, झारखंड पुलिस ने भी अदालत के आदेश पर उसके घर पर नोटिस चस्पा किया था।

कोयला कारोबार से राजनीति तक पहचान

संदीप अग्रवाल को भिलाई में कोयला कारोबारी के रूप में जाना जाता रहा है। कारोबार के साथ वह भाजपा की भिलाई जिला इकाई में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुका है। वर्ष 2023 में जिला कोषाध्यक्ष के रूप में सामने आया था उसे पार्टी ने कई कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी थी।

89 करोड़ रुपये की शिकायत से शुरू हुई चर्चा

गुजरात के गांधीधाम के कारोबारी पवन मोर ने आरोप लगाया था कि कोक एक्सपोर्ट कारोबार में निवेश और मुनाफे का भरोसा देकर उनसे 89 करोड़ रुपये लिए गए। इस शिकायत में संदीप अग्रवाल के अलावा उसके भाइयों संजय और सचिन तथा राखी अग्रवाल के नाम भी सामने आए थे। जानकारी के अनुसार, इस मामले में 8 फरवरी 2025 को गांधीधाम बी डिवीजन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com