

दोपहर 2:30 बजे से पहली बार भजन संध्या का कार्यक्रम।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ने दी जानकारी।
भाटापारा में धूमधाम से मनाया जाएगा विजयी दशमी।
रावण भाटा मैदान में रावण दहन की तैयारी हुई पूरी।
Ravan Dahan in Bhatapara: भाटापारा के रावण भाटा मैदान में मंगलवार को दशहरा पर्व के दिन 51 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही पहली बार मेघनाथ और कुंभकरण का फिर पुतला जलाया जाएगा। इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। पूरी तैयारी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में हो रही है।
यह पहली बार हो रहा है कि जब रावण दहन के दिन रावण भाटा मैदान में दोपहर 2:30 बजे से सु मधुर भजन कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है जिसके लिए भी पृथक से व्यवस्था की गई है। बताया गया है कि काफी शानदार भजन कार्यक्रम आयोजित होगा।
रावण भाटा ग्राउंड के अंदर दुकानों का आवंटन एक लाइन से किया गया है एक लाइन से दुकान लगाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं बाकी पूरे बीच के ग्राउंड को खाली रखा जाएगा जिससे कि आम जनता आसानी से रावण दहन का आनंद ले सकेगी।
हर बार से इस बार थोड़ा अलग ही आतिशबाजी का आयोजन किया जा रहा है। खबर के अनुसार जबरदस्त आतिशबाजी का आयोजन रखा गया है जिससे उपस्थित लोगों को देखने में आनंद आएगा।
रावण दहन के पहले परंपरा अनुसार श्री आदर्श रामलीला नाटक मंडली भाटापारा के द्वारा रावण भाटा मैदान में रामलीला का मंचन किया जाएगा तत्पश्चात भगवान राम के द्वारा रावण के पटल पर अगली बार छोड़ करके उसका दहन किया जाएगा। बता दे की श्री आदर्श रामलीला नाटक मंडली पिछले 107 वर्षों से लगातार पुराने गंज मैदान में 9 दिनों तक रामलीला का मंचन किया जाता है।
रावण भाटा की संपूर्ण तैयारी नगर पालिका परिषद के द्वारा की जा रही है पूरी कोशिश है केि यह आयोजन भव्य रूप से हो और लोगों को इसका भरपूर आनंद मिले। अश्वनी शर्मा ने व्यवस्था में सहयोग बनाए रखने में लोगों से अपील भी की है।
Story By - अंकुश अग्रवाल